Homeटेक्नोलॉजीकाशी में पीएम मोदी 14Km का रोड शो करेंगे: BLW से...

काशी में पीएम मोदी 14Km का रोड शो करेंगे: BLW से बाबा विश्वनाथ तक जाएंगे, रुद्राभिषेक करेंगे; 5 जगह स्वागत करेंगे मंत्री-विधायक – Varanasi News




काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। काशी में यह उनका अब तक का सबसे लंबा रोड शो होगा। प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू ((बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) से रोड शो की शुरुआत कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर काशी के प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद और गुलाब की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे। भाजपा के मंत्री और विधायक पांच स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे। दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं। मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा- सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया। आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments