Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना- मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई: लेडी प्रिंसिपल से...

लुधियाना- मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई: लेडी प्रिंसिपल से 9 बार फोटो मांगी, बोला- आज तेरे साथ फालतू बात करनी है – Ludhiana News


लेडी प्रिंसिपल द्वारा वीडियो कॉल के दौरान लिया गया स्क्रीनशॉट, उसका दावा है कि इसमें मेयर पति उससे बात कर रहा है।

लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग के बाद अब लुधियाना के मेयर पति की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें मेयर इंद्रजीत कौर का पति रवि आनंद उर्फ लक्की लेडी प्रिंसिपल से बार-बार पिक (फोटो) मांग रहा है। लेडी प्रिंसिपल लगातार उसकी डिमांड को नकार रही है। लेडी

.

करीब सवा 2 मिनट की कॉल रिकार्डिंग में रवि आनंद ने 9 बार लेडी प्रिंसिपल से पिक मांगी है। प्रिंसिपल बार-बार उसे कहती रही कि वो पिक नहीं देगी। आखिर में तो लेडी प्रिंसिपल ने उसे यहां तक कह दिया कि रिश्ते की कुछ शर्म भी होती है। लेडी प्रिसिंपल का दावा है कि यह कॉल रिकार्डिंग उसने फेसबुक मेसेंजर से की है।

लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद की अब तक जितनी भी चेटिंग सार्वजनिक की है उनमें रवि आनंद बार-बार फिगर फोटो मांग रहा था।

मेयर पत्नी इंद्रजीत कौर के साथ रवि आनंद उर्फ लक्की, जिस पर लेडी प्रिंसिपल ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

लेडी प्रिंसिपल और मेयर पति के बीच बातचीत हूबहू पढ़ें…

रवि आनंद: प्रिंसिपल बहुत तेज है लेडी प्रिंसिपल: तेज होकर ही काम चल रहा है अब हम #$%$ थोड़े हैं कि अब फ्री में एडमिशन थोड़े करेंगे। पागल ही होंगे एक तो आदमी नहीं सिर पर दूसरा बच्चे बनकर काम करें। जो 19 साल से स्कूल चला रहा है वो तेज नहीं होगा। मैं तो पहले ही तेज थी। जब तू काम करता था तब मैं तेज नहीं थी क्या? तब भी मैं बहुत तेज थी। मैंने तो एक साल ही लोगों से मिन्नतें की थी कि एडमिशन करवा लो जी।

रवि आनंद: मैडम पिक नहीं भेजनी क्या? लेडी प्रिंसिपल: कौन सी पिक?

रवि आनंद: मैंने जो कही थी। लेडी प्रिंसिपल: तूने क्या करना है पिक का मुझे बताओ।

रवि आनंद: चल तेरी मर्जी। लेडी प्रिंसिपल: लक्की तू उसको पूछ कि जब तू स्कूल की एड लगाता था, तब तुझे स्कूल की बिल्डिंग नहीं दिखी।

रवि आनंद: छोड़ तू इसको। मैं भी इसको 40-40, 50-50 हजार की एड देता हूं। मैं क्यों पूछूं बताओ। लेडी प्रिंसिपल: फिर

रवि आनंद: मैं तेरी भी 15 हजार रुपए की एड दे देता हूं बता। पिक भेज दो। लेडी प्रिंसिपल: मैं तो एड देती हूं। तुम क्यों दोगो।

रवि आनंद: तू बता पिक देनी है या नहीं। मैंने तेरे साथ फालतू बात करनी है। लेडी प्रिंसिपल: फालतू बात करनी मतलब।

रवि आनंद: मैं फ्री हूं आज। लेडी प्रिंसिपल: कहां है तेरी मैडम।

रवि आनंद: प्रोग्रामों में गई है। एक भेज दे। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी।

रवि आनंद: भेज दे एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना। लेडी प्रिंसिपल: मैंने नहीं भेजनी। बात समझो मेरी।

रवि आनंद: मैंने जब कह दिया कि एक सेकेंड बाद डिलीट मार देना भेज यार। लेडी प्रिंसिपल: मेरी बात समझो मैंने नहीं भेजनी।

रवि आनंद: तुम्हारी मर्जी लेडी प्रिंसिपल: पहली मेरी बात समझो। हर रिश्ते में एक शर्म होती है। आपके साथ मेरा पहले और रिश्ता रहा है। तुम मुझे कहोगे कि फिगर की पिक भेज तो मैं नहीं भेज पाउंगी। समझो न तुम।

रवि आनंद: भेजो न एक मैं तुरंत डिलीट कर दूंगा। लेडी प्रिंसिपल: नहीं भेजनी। कॉल पर बात कर दो वीर जी।

रिकार्डिंग के डर से नॉर्मल कॉल नहीं करता था लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि रवि आनंद लक्की बेहद शातिर है। वह नॉर्मल कॉल नहीं करता था ताकि कोई रिकॉर्डिंग न हो। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए उसे कई बार कहा कि नॉर्मल फोन कॉल कर लेकिन उसने नहीं की। वो सिर्फ मेसेंजर पर ही कॉल करता था। उन्होंने बताया कि सबूत एकत्रित करने के लिए फिर स्क्रीन रिकाॅर्डिंग के बारे में जानकारी हासिल की और तब यह रिकॉर्डिंग की।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए ही चैट रिकार्ड की लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि जब वो उसे ज्यादा अश्लीलता वाले मैसेज भेजने लगा तो उसने ट्रैप लगाया ताकि सबूत कलेक्ट किए जा सकें। लेडी प्रिंसिपल ने बताया कि उसने जो भी मैसेज भेजे साथ के साथ डिलीट एवरीवन कर देता था ताकि कोई पढ़ ही न सके। उन्होंने एक दिन स्क्रीन रिकार्ड ऑन करके उसके मैसेज रिकार्ड कर दिए।

मेयर पति की लेडी प्रिंसिपल से अश्लील चैटिंग देखें…

whatsapp image 2026 04 27 at 85726 pm 1 1777389792
whatsapp image 2026 04 27 at 85726 pm 1777389780
whatsapp image 2026 04 27 at 85726 pm 2 1777389801

************** ये खबर भी पढ़ें..

लेडी प्रिंसिपल बोली- मेयर पति ने फिगर फोटो मांगी:हॉट-सेक्सी के मैसेज भेजे, पंजाब AAP नेताओं ने मदद नहीं की

281777347676 1777389867

लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद लक्की पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाने वाली प्रिंसिपल खुलकर सामने आई है। प्रिंसिपल ने कहा कि मेयर का पति मैसेज में उसे हॉट-सेक्सी लिखता था। उसकी फिगर फोटो मांगता था। लॉन्ग ड्राइव पर मनाली चलने का ऑफर देता था। प्राइवेट पार्ट को लेकर कई तरह की बातें कहता था (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments