Homeट्रैवलVTR में बितानी है सुहानी शाम? ट्री, बैंबू या टेंट हाउस की...

VTR में बितानी है सुहानी शाम? ट्री, बैंबू या टेंट हाउस की ऐसे करें बुकिंग


Last Updated:

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां ठहरने के लिए ट्री हाउस, टेंट हाउस और बैंबू हाउस जैसी सुविधाएं हैं. टेंट हाउस और टूरिस्ट हट का किराया मात्र 1050 रुपये है. थारू स्वीट के लिए 2500 रुपये देने होंगे. प्रकृति के बीच यहाँ रहना पूरी तरह सुरक्षित और सुकून भरा है.

प्रकृति की सुंदरता और दुर्लभ पर्यटन स्थलों का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व आकर्षण का केंद्र है.हर दिन यहां दुनिया के कई देशों से पर्यटक जंगल सफारी, दुर्लभ जीवों का दीदार और कुदरत की अतुलनीय सुंदरता को देखने के लिए पहुंचते हैं.

सन सेट साइट

गौर करने वाली बात यह है कि वन विभाग ने भी पर्यटकों के रहने, खाने और घूमने के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं.फिलहाल इस लेख में हम आपको वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के विभिन्न रेंजों में उपलब्ध उन हाउसेस की जानकारी दे रहे हैं, जिसे पर्यटक ठहरने के लिए बुक कर सकते हैं.

बिहार का इकलौता टाइगर रिज़र्व

इस कड़ी में पहले बात कर लेते हैं VTR डिविजन 01 के अंतर्गत आने वाले गोवर्धना रेंज की. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गोवर्धना में पर्यटकों के ठहरने के लिए क़रीब तीन प्रकार के हाउस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पर्यटकों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन

बताते चलें कि VTR के वाल्मीकिनगर और मंगुराहा जैसे रेंजों में ट्री हाउस, बैंबू हाउस और पॉलीहाउस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.पर्यटक यहां भी निर्धारित चार्ज अदा कर इन हाउसेस की बुकिंग कर सकते हैं और शहर की भीड़ भाड़ से बिल्कुल दूर प्रकृति की गोद में पूरा दिन और सुहानी रात बिता सकते हैं.

गोवर्धना रेंज

कुछ इसी प्रकार टूरिस्ट हट को भी बुक करने के लिए पर्यटकों को 1050 रुपए चार्ज देने होंगे, जिसमें दो लोगों के रहने की सुविधा है.ये हाउसेस जंगल के किनारे बनाए गए हैं, जिन्हें हर वक्त वन कर्मियों की निगरानी में रखा जाता है.यहां न तो किसी वन्य जीव के हमले का खतरा होता है और न ही बाहरी दुनिया की चहल पहल की टेंशन.

2500 रूपए चार्ज

इनमें चार थारू स्वीट, 4 टेंट हाउस और 4 टूरिस्ट हट शामिल हैं.थारू स्वीट को बुक करने के लिए पर्यटकों को 2500 रूपए देने होंगे, जिनमें दो लोगों के रहने की सुविधा है.टेंट हाउस को बुक करने के लिए 1050 रुपए का चार्ज फिक्स किया गया है, जिसमें दो लोगों के रहने की सुविधा है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments