Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट, 10 VIDEO: BJP कैंडिडेट की...

बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट, 10 VIDEO: BJP कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, एजेंट पर रॉड से हमला; TMC पार्षद और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 Voting Violence Video; Mamata Banerjee BJP TMC | Kolkata Hooghly Howrah Polling Booth Photos

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ है।

बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

1. नादिया के छपरा में BJP एजेंट पर हमला

comp 162 1777448230

नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने TMC के कार्यतर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर पर छह टांके लगे हैं।

2. बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और पार्षद के बीच मारपीट

comp 166 1777448240

बीजपुर में TMC पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पार्षद कल्याण कर पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में खड़े थे बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार से उनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और TMC पार्षद के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव किया और भीड़ को तितर-बितर किया।

3. साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़

comp 163 1777448310

साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंड़ों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

4. हुगली में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई

comp 165 1777448255

हुगली जिले के खानकुल में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर नकली पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के आरोपों को लेकर तनाव के कारण TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

5. TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

comp 192 1777451347

भवानीपुर में पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया था और उनके खिलाफ नारेबाजी की थी जिसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने कोलकाता के उस बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है।

6. BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का आरोप- TMC के गुंडों ने हमला किया

comp 185 1 1777448612

पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था और वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि वे मुझे बाहर नहीं जाने देंगे।

7. श्यामपुकुर में BJP कैंडिडेट पूर्णिमा के खिलाफ प्रदर्शन

comp 187 1777448604

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

8. भाजपा बोली- EVM में BJP की बटन पर टेप लगाकर बंद किया

comp 176 1 1777448282

भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।

9. नादिया में भाजपा कैंप पर हमला

comp 186 1777448640

नादिया जिले में शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के स्टीमर घाट इलाके में BJP कैंप पर हमले का मामला सामने आया है। दावा है कि कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर कैंप को निशाना बनाया।

10. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा

comp 164 1777448310

हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया।

————————————–

बंगाल में वोटिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर-चोर के नारे लगे

comp 176 1 1777451819

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से EVM से छेड़छाड़, मारपीट, झड़प और नारेबाजी की घटनाएं हुई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments