Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला: स्क्रीन पर...

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला: स्क्रीन पर दिखा ‘हैक’ का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस को बंद करनी पड़ी सुनवाई


  • Hindi News
  • National
  • Delhi High Court Virtual Hearing Disrupted By Porn Video; Chief Justice Present

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को लाइव वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो और म्यूजिक चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी।

दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, तो ‘Sh**t Singh’ नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने फिर पोर्न वीडियो चला दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान वीडियो दो बार स्क्रीन पर दिखाई दिया।

स्क्रीन पर हैक होने का मैसेज

इसके बाद उसी यूजर ने ‘आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है, जो इसकी जांच कर रही है।

मामले पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने इस मुद्दे को चीफ जस्टिस के सामने कहा कि पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुईं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है।

17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स।

17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स।

कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं…

2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (मुंबई) में दिसंबर 2024 में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम हैक होने के कारण अदालत के स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गए।

2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (कोलकाता) में जुलाई 2025 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जुड़कर अश्लील कंटेंट स्क्रीन-शेयर कर दिया।

2024- गुजरात हाई कोर्ट में अगस्त 2025 में वीडियो सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के टॉयलेट से जुड़ने जैसी अभद्र घटनाओं के बाद कोर्ट ने कड़े नियम (SOP) लागू किए।

2021- इलाहाबाद हाई कोर्ट में साल 2021 में एक वकील द्वारा स्कूटर चलाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने को कोर्ट ने अनुशासनहीनता माना।

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स गिरफ्तार:शराब-सिगरेट भी पीता दिखा था, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माना

05062025 teeshazari23956802m1759575583 1777457919

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनकर शामिल हुआ और शराब-सिगरेट पीता रहा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments