Last Updated:
चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. प्रेम विवाह के महज दो साल बाद ही एक नवविवाहिता की जिंदगी बेरहमी से खत्म कर दी गई. इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि दंपत्ति का एक साल का मासूम बच्चा अब अपनी मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गया है.
जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी
जांजगीर. चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह के महज दो साल बाद ही एक नवविवाहिता की जिंदगी बेरहमी से खत्म कर दी गई. इस पूरे मामले में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपत्ति का एक साल का मासूम बच्चा अब अपनी मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति महेन्द्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक पत्नी को था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते थे. यही विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.
इस तरह आरोपी ने रची सोची समझी साजिश
हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने सोची-समझी साजिश रची. उसने शव को बाथरूम में ले जाकर बाल्टी में पानी भरकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया, ताकि यह घटना एक दुर्घटना लगे. इसके बाद उसने पुलिस को भी करंट से मौत होने की झूठी सूचना दी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह घटना न केवल एक परिवार को तोड़ गई, बल्कि समाज के सामने भी कई सवाल खड़े कर गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



