Homeव्यवसायQ4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज के नतीजे जारी; FY2026 में शुद्ध मुनाफा 31%...

Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज के नतीजे जारी; FY2026 में शुद्ध मुनाफा 31% बढ़ा, जानें क्या कह रहे आंकड़े


बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र पर मजबूत फोकस के दम पर अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में शानदार वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत उछलकर 9,339 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कुल आय 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,02,943 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 

मजबूत वित्तीय आंकड़े और रणनीतिक बदलाव

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस वित्तीय वर्ष में उसने सफलतापूर्वक खुद को ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर-लेड मॉडल’ (बुनियादी ढांचा आधारित मॉडल) में ढाल लिया है। इसी रणनीतिक बदलाव का नतीजा है कि कंपनी का 80 प्रतिशत समेकित एबिटडा अब परिपक्व और दीर्घकालिक अनुबंधित व्यवसायों- मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर इनक्यूबेटिंग सेगमेंट और माइनिंग (खनन) सेवाओं- से प्राप्त हो रहा है।


  • एबिटडा और कर पूर्व लाभ: पूरे वर्ष के लिए समेकित एबिटडा 16,464 करोड़ रुपये पर बरकरार रहा। वहीं, कर पूर्व लाभ (PBT) 13,525 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। 

  • असाधारण लाभ: इस कर पूर्व लाभ में अडानी विल्मर लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को अपनी सीमेंट इकाइयों के विनिवेश से प्राप्त 9,215 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ भी शामिल है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इन नतीजों पर कहा, “अदाणी एंटरप्राइजेज ने अनुशासित निष्पादन, स्थिर एबिटडा और अपने कोर इंफ्रास्ट्रक्चर व इनक्यूबेशन प्लेटफॉर्म पर निरंतर गति का एक और साल दिया है”। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्य व्यवसायों से एबिटडा का बड़ा हिस्सा आना ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो की परिपक्वता को दर्शाता है।



विभिन्न सेक्टर्स में तेज विकास


कंपनी के अलग-अलग वर्टिकल्स ने वित्त वर्ष 2026 में कई अहम मुकाम हासिल किए हैं:


  • सड़क और बुनियादी ढांचा: 29 अप्रैल, 2026 को भारत के अपने तरह के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का आधिकारिक उद्घाटन हुआ, जिसे कंपनी ने 3.5 साल से भी कम समय में पूरा किया। इसके अलावा रोड बिजनेस में तीन नए प्रोजेक्ट जोड़े गए।

  • ग्रीन एनर्जी: अदाणी विंड ‘ब्लूमबर्ग एनईएफ ग्लोबल टॉप 15 पवन टरबाइन निर्माताओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी बन गई है। घरेलू बाजार में इसके सोलर मॉड्यूल की बिक्री सालाना आधार पर 95% बढ़कर 1,459 मेगावाट हो गई।

  • डेटा सेंटर: कंपनी की डेटा सेंटर इकाई ‘अदाणीकनेक्स’ ने हैदराबाद में 358 मेगावाट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर हासिल किया है और वहीं अपने दूसरे चरण की क्षमता को चालू भी कर दिया है।

  • खनन सेवाएं: माइनिंग वर्टिकल में भी वृद्धि दर्ज की गई, जहां कुल डिस्पैच बढ़कर 49.4 मिलियन मीट्रिक टन हो गया।

आगे का आउटलुक और वित्तीय प्रभाव


कंपनी ने बताया कि हाल ही में चालू की गई संपत्तियों, विशेषकर नवी मुंबई हवाई अड्डे और कॉपर प्लांट से जुड़ी उच्च मूल्यह्रास लागत के कारण चौथी तिमाही के नतीजों पर आंशिक असर पड़ा है। हालांकि, भविष्य का आउटलुक बेहद मजबूत है। गौतम अदाणी के अनुसार, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी इंफ्रा-संपत्तियों के निर्माण में यह साल निर्णायक रहा है। जैसे-जैसे भारत की विकास दर तेज हो रही है, कंपनी अपने मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन के जरिए विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस खड़ा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments