Homeव्यवसायIPO: वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का ₹41.69 करोड़ का आईपीओ 4 मई को...

IPO: वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का ₹41.69 करोड़ का आईपीओ 4 मई को खुलेगा, जानें प्राइस बैंड समेत सभी अहम जानकारी


पीआर, डिजिटल मार्केटिंग और रणनीतिक संचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही है। डाटा-ड्रिवन और एआई-आधारित रणनीतियों के माध्यम से ब्रांड स्टोरीटेलिंग में काम करने वाली यह कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से 41.69 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। निवेशकों के लिए यह निर्गम 4 मई, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 मई को बंद होगा। 

आईपीओ की मुख्य बातें और प्राइस बैंड

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई अपनी प्रॉस्पेक्टस जानकारी में आईपीओ से जुड़ी अहम बातों को स्पष्ट किया है:


  • इश्यू साइज और शेयर: कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अधिकतम 42,54,000 इक्विटी शेयर जारी करेगी। 

  • प्राइस बैंड: इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 95 रुपये से लेकर 98 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

  • तारीख: सब्सक्रिप्शन के लिए यह आईपीओ 4 मई, 2026 को खुलेगा और निवेशक 6 मई, 2026 तक इसमें अपनी बोली लगा सकेंगे।

  • लिस्टिंग:आईपीओ पूरा होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म ‘एनएसई इमर्ज’ पर की जाएगी।

  • मैनेजर और रजिस्ट्रार: इस निर्गम के लिए ‘होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि ‘केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगी।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन और प्रोफाइल

वर्ष 2007 में स्थापित वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस लिमिटेड एक फुल-सर्विस इंटीग्रेटेड संचार प्लेटफॉर्म है, जो जनसंपर्क, डिजिटल मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के क्षेत्र में एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करता है। वित्तीय मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। जनवरी 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने 55.07 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की है, जबकि इसी अवधि में इसका शुद्ध लाभ 7.61 करोड़ रुपये रहा है।

फंड का उपयोग और भावी रणनीति

आईपीओ के जरिए जुटाई गई धनराशि का उपयोग कंपनी अपने व्यापार विस्तार और तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए करेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस फंड का मुख्य इस्तेमाल कंटेंट प्रोडक्शन वर्टिकल में विस्तार के लिए अत्याधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म इरिडा इंटरएक्टिव प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करना और भविष्य के संभावित अधिग्रहणों के लिए स्वामित्व का विस्तार करने के लिए भी किया जाएगा। इसके जरिए कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के साथ कंपनी के बकाया कर्ज के एक हिस्से का समय से पहले भुगतान करने के लिए भी होगा। विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस इस आईपीओ के जरिए अपनी परिसंपत्तियों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments