Homeअपराध4 साल की मासूम से ऐसी हैवानियत... 65 साल के बुजुर्ग ने...

4 साल की मासूम से ऐसी हैवानियत… 65 साल के बुजुर्ग ने रेप के बाद कर दी हत्या, फिर गोबर में छिपा दी लाश


Last Updated:

Pune Crime News: यह वारदात पुणे जिले के भोर तहसील के एक गांव में हुई. पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे एक गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बच्ची पर पत्थर से हमला किया और हत्या के बाद शव को गौशाला में गोबर के बीच छिपा दी.

Zoom

पुलिस ने इस मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (संकेतक तस्वीर)

महाराष्ट्र के पुणे जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है और लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वारदात भोर तहसील के एक गांव में शुक्रवार को हुई. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे एक गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बच्ची पर पत्थर से हमला किया और हत्या के बाद शव को गौशाला में गोबर के बीच छिपाने की कोशिश की.

जब बच्ची अचानक लापता हुई तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ जाते हुए दिखाई दिया. इसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया. सैकड़ों ग्रामीण पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग करने लगे. गुस्साए लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई और वहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

वहीं पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में तेजी से जांच पूरी कर 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है. (पीटीआई इनपुट के साथ)

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments