Homeटेक्नोलॉजी9 राज्यों में आंधी-बारिश, एमपी में गोदाम की छत उड़ी: यूपी...

9 राज्यों में आंधी-बारिश, एमपी में गोदाम की छत उड़ी: यूपी में पेड़ गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Bihar Rajasthan Rainfall | MP UP Odisha Chhattisgarh Loo Heatwave Alert Photos

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ यानी 9 राज्यों में आंधी-बारिश आई। कई जगह ओले गिरे।

मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बालाघाट में बारिश हुई। कई जगह आंधी भी आई। रायसेन में तेज आंधी से गोदाम की छत उड़ गई, किसानों का गेहूं भीग गयाv। बालाघाट और सीहोर में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के दोपहर एक बजे के बाद ललितपुर और झांसी में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। झांसी मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा पेड़ स्कूटी और कार पर गिर गया।

15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहा। उरई 41.6°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर है, जबकि हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17°C रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंचने के बाद पिछले 5 दिन में पारा 6°C तक लुढ़क गया है।

1 may 1777652277

मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है।

असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

3 मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

4 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

देशभर के मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

दिल्ली में कुतुब मीनार कैम्पस में धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लगाए नजर आए।

दिल्ली में कुतुब मीनार कैम्पस में धूप से बचने के लिए पर्यटक छाता लगाए नजर आए।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

यूपी के पीलीभीत में बारिश के बाद कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया।

यूपी के पीलीभीत में बारिश के बाद कीचड़ में दूल्हे की कार फंस गई। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर से खींचकर कार को निकाला गया।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर, जबलपुर और छतरपुर समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

comp 3 2 1777715135

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर और जबलपुर समेत 21 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार और उज्जैन में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर और बीकानेर का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंचा

raj 1777692678

शुक्रवार को बाड़मेर और बीकानेर का दिन का तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दूसरी तरफ जयपुर, नागौर और अजमेर के आसपास के एरिया में मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तरप्रदेशः गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश, जालौन में तापमान 43.6°C और हरदोई 17°C

up 1777692813

यूपी में तीन दिन बाद यानी शनिवार को मौसम साफ है। शुक्रवार को गोरखपुर, बलिया, देवरिया समेत 8 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 54 मिली मीटर और बलरामपुर में 52.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। जालौन 43.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हरदोई में पारा सबसे कम 17°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः पूरे बिहार में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना, नालंदा समेत कई जिलों में छाए बादल; रोहतास में 9 डिग्री गिरा पारा

bihar 1777692998

पटना समेत पूरे बिहार में मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। कई जिलों में बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कैमूर और खगड़िया में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

1 may2 1777652277

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments