Last Updated:
Hyderabad Tourist Spot: सुषांग सिटी स्काईलाइन हैदराबाद में तेजी से पॉपुलर पिकनिक स्पॉट बन रहा है. यह जगह पहाड़ी पर स्थित है जहां से शहर का शानदार नजारा दिखता है. यहां से आईटी हब और गगनचुंबी इमारतों का सुंदर दृश्य मिलता है. सूर्यास्त के समय यह जगह और भी आकर्षक हो जाती है. युवाओं के लिए यह हैंगआउट और फोटोग्राफी का पसंदीदा स्थान है. आसान पहुंच और शांत माहौल इसे और खास बनाते हैं.
हैदराबाद. निजामों का शहर हैदराबाद सिर्फ अपनी बिरयानी और चारमीनार के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी आधुनिक गगनचुंबी इमारतों और शानदार स्काईलाइन के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. हाल के दिनों में शहर के बीचों-बीच स्थित सुषांग सिटी स्काईलाइन पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बनकर उभरा है. अगर आप भी शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं और ऊंचाई से हैदराबाद का दीदार करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है.
स्काईलाइन का अर्थ होता है वह दृश्य जहां जमीन और आसमान एक साथ मिलते हुए प्रतीत होते हैं. सुषांग सिटी स्काईलाइन एक पहाड़ी पर स्थित है, जहां से हाइटेक सिटी और जुबली हिल्स का 360-डिग्री व्यू मिलता है. पहाड़ी की ऊपरी सतह से जब आप पश्चिमी छोर की ओर देखते हैं तो गाचीबोवली की विशाल इमारतें नजर आती हैं. सूर्यास्त के समय जब सूरज की सुनहरी किरणें इन कांच की इमारतों पर पड़ती हैं तो पूरा शहर किसी फिल्मी पर्दे की तरह चमकने लगता है.
पार्टी और फोटोग्राफी के लिए है परफेक्ट जगह
कब और कैसे पहुंचें
यदि आप इस नजारे का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यात्रा से जुड़ी ये जानकारियां आपके काम आएंगी. यह स्थान जुबली हिल्स से मात्र 1 किलोमीटर और शैखपेट फ्लाईओवर के नीचे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए आप बस, ऑटो या निजी वाहन का उपयोग आसानी से कर सकते हैं. सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी काफी अच्छी है. पर्यटकों के लिए यह सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो गोल्डन ऑवर, यानी सूर्यास्त से ठीक पहले का समय सबसे बेहतरीन है. रात के समय शहर की रोशनी इसे किसी लाइट शो जैसा बना देती है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



