Last Updated:
अगर आप खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं, तो दिल्ली में बंगाली क्यूज़ीन अब तेजी से पॉपुलर हो रहा है. CR Park से लेकर शहर के कई फेमस रेस्टोरेंट्स तक, यहां आपको कोशा मांगशो, चिंगरी मलाई करी और सरसों वाली फिश जैसी ऑथेंटिक डिशेस का असली स्वाद मिल जाएगा. खास बात यह है कि इन जगहों पर सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति और फ्लेवर का पूरा एक्सपीरियंस मिलता है…
दिल्ली में बंगाली खाने की शुरुआत CR Park से ही मानी जाती है. यहां छोटे-छोटे ढाबों और ईटरीज में आपको लूची-आलूर दम, फिश करी और मिष्टी दोई का असली स्वाद मिलता है. खास बात यह है कि यहां की फिश थाली और चिंगरी (झींगा) करी लोगों की पहली पसंद होती है, जो बिल्कुल कोलकाता जैसा टेस्ट देती है.
अगर आप रॉयल अंदाज में बंगाली खाना खाना चाहते हैं, तो ओह! कोलकाता (Oh! Calcutta) जरूर जाएं. यहां का सिग्नेचर डिश कोशा मांगशो (मसालेदार धीमी आंच पर पका मटन) बेहद फेमस है. इसके अलावा चिंगरी मलाई करी (नारियल के दूध में बनी झींगा करी) और इलिश भजा (सरसों के तेल में फ्राई हिल्सा फिश) यहां की शान मानी जाती है.
होम-स्टाइल खाने के लिए पर्वणी (Parvanii) एक परफेक्ट जगह है. यहां आपको सादा लेकिन दिल जीत लेने वाला खाना मिलेगा. चना दाल नारियल के साथ, आलू पोस्तो (खसखस के साथ बनी सब्जी) और हल्के मसालों वाला चिकेन कोशा यहां की खासियत है.
अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल और रिच फ्लेवर पसंद करते हैं, तो बोन एपेटिट (Bon Appetit) ट्राई करें. यहां का गोलबाड़ी स्टाइल कोशा मांगशो बेहद मसालेदार और गाढ़ा होता है. इसके अलावा हिल्सा बिरयानी और क्रैब करी भी यहां के स्पेशल मेन्यू में शामिल हैं, जो फूड लवर्स को काफी पसंद आते हैं.
6 बैलीगंज प्लेस (6 Ballygunge Place) भी दिल्ली में असली बंगाली स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां की मटन कोशा, दाब चिंगरी (नारियल में पकी झींगा करी) और भेटकी पातुरी (केले के पत्ते में पकी फिश) बेहद लोकप्रिय हैं. साथ में मिलने वाला मिष्टी दोई इस पूरे मील को परफेक्ट बना देता है.
अगर आप बजट में अच्छा बंगाली खाना ढूंढ रहे हैं, तो अमर शोनार बांग्ला (Amar Shonar Bangla) एक बढ़िया ऑप्शन है. यहां की फिश करी-चावल, एग करी और पारंपरिक मिठाइयां जैसे रसगुल्ला और संदेश लोगों को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देते हैं.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



