Homeअपराधभोला नहीं ये है बम का गोला, सोशल मीडिया पर रौब झाड़ना...

भोला नहीं ये है बम का गोला, सोशल मीडिया पर रौब झाड़ना पड़ा भारी


होमताजा खबरDelhi

भोला नहीं ये है बम का गोला, सोशल मीडिया पर रौब झाड़ना पड़ा भारी

Last Updated:

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्‍ट करने वाले एक बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अमित उर्फ भोला के रूप में हुई है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. कई मामलों को खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ कर और भी जानकारी करने जुटी है.

Zoom

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया और पुलिस के हत्‍थे चढ़ा.

नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्‍ट करने वाले एक बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अमित उर्फ भोला के रूप में हुई है, जो डाबरी इलाके का रहने वाला है और थाना डाबरी का घोषित बदमाश बताया जा रहा है. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. वह लगातार पुलिस से बच रहा था.

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए एक रील पोस्ट की थी. सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैक किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करते हैं. उसके पास से

जांच में हुआ खुलासा

पुलिस जांच में यह बात सामने आयी कि अमित उर्फ भोला का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों समेत कुल 11 केस पहले से दर्ज हैं. इतना ही नहीं आरोपी को फरवरी 2026 में एक साल के लिए दिल्ली से निर्वासित (बाहरी) भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा.

अलग-अलग थानें में दर्ज हैं मामले

आरोपी की गिरफ्तारी से द्वारका जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी और घर में सेंधमारी के चार मामलों का भी खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ कर इन मामलों में उससे और जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे गिरोह के अन्‍य बदमाशों तक भी पहुंचा जा सके.

 आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्‍ट डालने वालों के क खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है, जिससे इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments