Homeटेक्नोलॉजीभोपाल-इंदौर मेट्रो में ₹7000 में प्री-वेडिंग शूट: फिल्म की शूटिंग, बर्थ-डे...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ₹7000 में प्री-वेडिंग शूट: फिल्म की शूटिंग, बर्थ-डे सेलिब्रेशन भी कर सकेंगे; 15 दिन पहले करानी होगी बुकिंग – Bhopal News




भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब आप प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी करा सकेंगे। इसके लिए आपको 1 घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। 15 दिन पहले बुकिंग होगी। हालांकि, नियम और टाइमिंग दोनों का ही पालन करना पड़ेगा। सेलिब्रेशन में न तो शराब ले जा सकेंगे और न ही बीड़ी-सिगरेट। पटाखें ले जाने पर भी मनाही रहेगी। पहले स्टेशन पर चेकिंग होगी। भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था, जबकि 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए मेट्रो दौड़ने लगी थी। वहीं, इंदौर में 31 मई 2025 से मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी। शुरुआत में ही अच्छी संख्या में लोग सफर करते रहे, लेकिन वर्तमान में मेट्रो के हाल बुरे हैं। भोपाल में स्थिति यह है कि एक दिन में 100 यात्री भी सफर नहीं करते, जबकि हर रोज का खर्च 8 लाख रुपए तक है। यही कारण है कि अब मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो में अब ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की है। यानी, बर्थ-डे हो या प्री-वेडिंग, फिल्म की शूटिंग और इवेंट्स, मेट्रो अब नया डेस्टिनेशन बनेगा। महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में चल रही मेट्रो में भी ये सुविधा है। लोगों को मेट्रो के करीब लाने का प्रयास
नए प्रयास पर मेट्रो एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा कि ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह पहल मेट्रो को आमजन के और करीब लाने का एक प्रयास है। जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें। इससे मेट्रो सेवाएं नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनेंगी। अभी कर सकते हैं सेलिब्रेशन
मेट्रो में इन नई सुविधा की शुरुआत मंगलवार से कर दी गई है। यानी, लोग आने वाले दिनों में सेलिब्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। भोपाल-इंदौर में यहां चल रही मेट्रो



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments