Homeट्रैवलKal Ka Match Kon Jeeta 5 May: दिल्ली vs चेन्नई, Who Won...

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 May: दिल्ली vs चेन्नई, Who Won yesterday Match IPL 2026


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक तरफा जीत दर्ज करते हुए अपनी बादशाहत साबित की है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली की शुरुआत काफी धीमी रही क्योंकि उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पथुम निसांका ने 19 और कप्तान अक्षर पटेल ने मात्र 2 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि अंत में समीर रिजवी ने 24 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आशुतोष शर्मा ने भी 5 गेंदों पर 280 के स्ट्राइक रेट से 14 रन बटोरे लेकिन जल्दी आउट होने का नुकसान टीम को हुआ।

Kal Ka Match Kon Jeeta

चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद सबसे सफल रहे जिन्होंने दिल्ली के 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मुकेश चौधरी, अकील होसेन, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन को एक-एक सफलता मिली।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केवल 17.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मात्र 6 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार हुए, लेकिन संजू सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली जिसमें 7 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल थे।

उनका बखूबी साथ कार्तिक शर्मा ने दिया जिन्होंने नाबाद 41 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे चेन्नई की रन गति पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहे। संजू सैमसन की इस कप्तानी पारी ने चेन्नई को 15 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली, अब प्लेऑफ़ की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है। दिल्ली के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो गई है, छठी हार के साथ दिल्ली अब तालिका में सातवें स्थान पर है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments