Last Updated:
Road to Heaven Kutch : हाल ही में मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो शेयर कर इसकी खूबसूरती की तारीफ की है.सफेद चादर जैसा रेगिस्तान, नीला पानी और बीच से गुजरती काली सड़क. इसे देखकर ऐसा लगता है मानो यह रास्ता सीधे बादलों की ओर जा रहा है. इसे ‘रोड टू हेवन’ (Road to Heaven) कहना गलत नहीं होगा.
काले डामर के दोनों ओर फैला सफेद नमक और नीला पानी ऐसा दृश्य पेश करते हैं, मानो आप समंदर के ऊपर चल रहे हों.
Road to Heaven Gujarat: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सड़क के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. सफेद चादर जैसा रेगिस्तान, नीला पानी और बीच से गुजरती काली सड़क. इसे देखकर ऐसा लगता है मानो यह रास्ता सीधे बादलों की ओर जा रहा है. इसे ‘रोड टू हेवन’ (Road to Heaven) कहना गलत नहीं होगा. हाल ही में मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो शेयर कर इसकी खूबसूरती की तारीफ की है. दरअसल, गुजरात के खावड़ा को ऐतिहासिक धोलावीरा से जोड़ने वाली यह सड़क इंजीनियरिंग और कुदरत का अनोखा मेल है.
They call this the ‘road to heaven.’
Looking at that horizon, I can see why.
I haven’t been there yet, but I can already feel the silence.
A reminder that while we are blessed with friends and family to cheer us on, the most important journeys are the ones we take within… pic.twitter.com/PhlZ2o2l0O



