Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: AAP सांसद को अमित शाह के नाम...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: AAP सांसद को अमित शाह के नाम से कॉल; बहन को ₹50 लाख का घर गिफ्ट; कनाडा में PR नियम बदले, निगम में गोबर फेंका – Punjab News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP मंत्री अमन अरोड़ा से जुड़ी रही। ED रेड के बाद वह सामने आए और कहा- BJP ने आरोपी से डोनेशन लिया। वहीं उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी को भाई से बढ़कर बताया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP प्रधान बोले- BJP ने आरोपी से डोनेशन लिया

पंजाब AAP के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ED रेड में घिर गए हैं। जांच एजेंसी ED का दावा कि मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी गौरव धीर मंत्री अमन अरोड़ा का करीबी है। वहीं अरोड़ा ने कहा कि गौरव धीर उनका दोस्त है और भाई से बढ़कर है, लेकिन उसकी बिजनेस डीलिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अगर ED को मुझ तक आना है, तो मैं चैलेंज करता हूं कि मुझे बुलाओ, पूछताछ करो।

उन्होंने कहा कि ये भाजपा की राजनीति है। जहां भी इलेक्शन हों, वहां बांह मरोड़ो। ED को ये तो पता चल गया कि गौरव धीर और अमन अरोड़ा दोस्त हैं, लेकिन जो सुरेश कुमार बजाज है, उसने 2023 में भाजपा को ढाई लाख का डोनेशन दिया।

मोहाली में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों में ED रेड चल रही है। इसमें सबसे अहम किरदार IT कारोबारी नितिन गोहिल हैं। विरोधियों का दावा है कि वह सीएम के OSD का करीबी है। कल रेड होते ही 9वीं मंजिल से कैश के बैग नीचे फेंके गए थे। एक बैग फटने से 500 रुपए के नोट हवा में उड़ते नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीखें घोषित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

untitled1778225696 1778231513

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र अपना रोल नंबर और नाम लॉगिन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9549-161-161 जारी किया है।

उन्होंने परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है। इस साल 10वीं की परीक्षा 2.84 लाख और 12वीं की 2.65 लाख स्टूडेंट दी थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं। वहीं स्कूलों में 18 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां हो सकती हैं। हालांकि अभी इसका कोई आदेश जारी नहीं हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

3. AAP सांसद को शाह के नाम से कॉल, बर्थडे विश कर दिल्ली बुलाया

2 photo 6 1778240997

होशियारपुर से AAP सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को आज किसी ने उनके बर्थडे पर गृहमंत्री की आवाज में कॉल कर चौंका दिया। कॉलर ने कहा कि बर्थडे मुबारक हो। आप मुझसे दिल्ली आकर मिलो।

सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि वह खुद हैरान हैं कि गृहमंत्री ने फोन कर दिल्ली आने के लिए क्यों कहा होगा। सुबह 10 बजे के करीब फोन आया। आवाज हूबहू गृहमंत्री अमित शाह की तरह थी। चब्बेवाल ने कहा पुलिस से मिलकर शिकायत करेंगे।

सांसद को कॉल आने के चलते ये राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई। चर्चा इसलिए भी क्योंकि अभी हाल ही में पंजाब के 6 सांसदों समेत राज्यसभा के 7 सांसद भाजपा के पाले में गए हैं। भाजपा ने अभी बंगाल चुनाव जीता है, जिसके बाद पंजाब की बारी के नारे तक लग चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. अकाल तख्त पर विधानसभा स्पीकर हुए पेश

whatsapp image 2026 05 08 at 20011 pm1778230590 1778232481

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां आज (शुक्रवार को) श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पर पेश हुए, जहां उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को स्पष्टीकरण सौंपा। बेअदबी के खिलाफ AAP सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर जत्थेदार ने उन्हें तलब किया था।

जत्थेदार के सामने अपना पक्ष रखने के बाद संधवां ने कहा कि मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है। बैठक में जो भी बातचीत हुई है, उसके बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते।

कुलतार संधवां ने कहा कि उन्होंने जत्थेदार साहिब को भरोसा दिलाया कि आगे जो भी कार्य किया जाएगा, वह गुरु पंथ की चढ़दी कला, सिख भावनाओं और समाज की भलाई को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। यह फैसला भी गुरु पंथ की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. सगे भाइयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया, सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई

ezgif 7fdefd6a991a18ac1778167802 1778233289

लुधियाना में सगे भाइयों ने इकलौती बहन को 175 गज का घर गिफ्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। भाइयों ने सरप्राइज तरीके से बहन को ये गिफ्ट दिया। वह ढोल बजाते हुए बहन को वहां ले गए। जब उन्होंने नेम प्लेट से कागज हटाया तो अपना नाम लिखा देकर बहन रो पड़ी।

बहन शादीशुदा है। भाइयों का कहना है कि पिता के निधन के बाद बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रही। इसलिए अपने घर के नजदीक ही मकान बनाकर दिया। बहन को घर गिफ्ट करने वाले दोनों भाई एक्टिंग करते हैं। एक भाई बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा ले चुका है।

दोनों भाइयों अमर देवगन और देव देवगन ने इस सरप्राइज को बेहद खास तरीके से प्लान किया। देव ने बताया कि 5 मई को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसको लेकर घर पर पाठ रखा गया था। पाठ पूरा होने के बाद देव अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बहाने बाहर लेकर गए। (पढ़ें पूरी खबर)

6. सांसद पाठक की गिरफ्तारी पर रोक, गुप्ता की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई रोकी

whatsapp image 2026 05 08 at 112629 am1778219810 1778238664

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सोमवार तक एक्शन पर रोक लगा दी। पाठक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पंजाब सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज केस की कॉपी मांगी थी।

संदीप पाठक की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। पाठक ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से अपील की कि उन्हें यह बताया जाए कि पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ दो केस कहां रजिस्टर किए और उनमें कौन सी धाराएं लगाई गई।

वहीं, हाईकोर्ट ने ट्राइडेंट ग्रुप पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। आम आदमी पार्टी से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक हैं। कोर्ट ने कहा कि ट्राइटेंड ग्रुप पर 30 दिन का समय देकर ही कार्रवाई की जा सकेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

7. BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट, हिरासत से छूटा युवक बोला- पापा फोन न करते तो मर जाता

copyofdbtempphotoresizemarathi18 ezgifcom resize17 1778231612

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाके में जली स्कूटी के मालिक युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। युवक ने कहा कि धमका इतना जोर का था कि मुझे अभी भी एक कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा। एक टांग नहीं चल रही।

युवक ने बताया कि अगर घर से पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता। गुरप्रीत उर्फ कृष ने उन पलों की कहानी साझा करते हुए बताया कि उसे एक पार्सल रिसीव करने जाना था। वह रात 8 बजे से 5 मिनट पहले ही स्कूटी पर था। वह मेल चेक कर रहा था कि किसका पार्सल है।

इस बीच घर से फोन आ गया। वह फोन सुनते हुए स्कूटी से लगभग 100 मीटर दूर चला गया और तभी धमका हो गया। जैसे ही धमका हुआ तो वह बीएसएफ कैंपस की तरफ भागा, यहां बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। फर्स्ट एड देकर पूछताछ की। पुलिस ने भी सहयोग किया। उधर, धमाके के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. किसानों को दौड़ा-दौड़ा पकड़ा, CM पर केस दर्ज करने दी शिकायत

whatsappvideo2026 05 08at45731pm ezgifcom resize17 1778240597

सीएम भगवंत सिंह मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज (9 मई) तीसरा दिन है। तीसरे दिन यात्रा की शुरुआत बठिंडा से हुई। इस दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं भगवंत मान पर देशद्रोह का पर्चा दर्ज करो। वो हमें देशद्रोही का सर्टिफिकेट देंगे, जिन्होंने 52 साल आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगा नहीं लहराया।

वहीं सीएम के दौरे के दौरान भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 किसानों को हिरासत में लिया है। किसान मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना और सवाल पूछना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें सीएम के काफिले तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर पड़का।

बड़ी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और हिरासत में ले लिया। कुछ किसानों ने खेतों के रास्ते काफिले की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. कनाडा में परमानेंट-रेजिडेंस के फ्रॉड पीड़ितों को मुआवजा मिलेगा

comp 19 11778216970 1 1778231898

कनाडा सरकार ने परमानेंट रेजिडेंस (PR) और स्टूडेंट वीजा के नाम पर होने वाली ठगी रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अगर कोई लाइसेंसधारी इमिग्रेशन कंसलटेंट किसी छात्र या वर्कर के साथ धोखाधड़ी करता है, तो पीड़ित को सरकारी मुआवजा मिल सकेगा। यह नया नियम 15 जुलाई 2026 से पूरी तरह लागू हो जाएगा।

नए नियमों के तहत फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंटों पर 9 करोड़ रुपए तक जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर पंजाब और गुजरात के उन हजारों भारतीय परिवारों पर पड़ेगा, जो कनाडा जाने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं।

वहीं कनाडाई सरकार ने एक झटका भी दिया है। कनाडा के कई स्टेट ऐसे हैं जिन्होंने फूड सेक्टर व सर्विस सेक्टर को अपनी प्रायोरिटी लिस्ट से हटा दिया। इससे कनाडा में फूड सेक्टर के साथ-साथ सर्विस सेक्टर में काम करने वाले वर्कर्स व स्टूडेंट्स को PR स्टेटस (स्थायी नागरिकता जैसा दर्जा) मिलने पर संकट गहराता जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके..

10. निगम के खिलाफ गोबर प्रोस्टेट, दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों ने ढेर लगाया

ezgifcom resize 2026 05 08t1158251911778221930 1778232021

लुधियाना में नगर निगम के खिलाफ प्रोटेस्ट का अनोखा मामला सामने आया है। नगर निगम ने बुड्‌ढा दरिया में गोबर डालने वाले डेयरी संचालकों पर सख्ती करती, तो वह निगम के खिलाफ भड़क उठे।

अकाली पार्षद कमल अरोड़ा डेयरी संचालकों के साथ गोबर की ट्रॉलियां लेकर नगर निगम जोन-डी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने निगम के गेट पर गोबर का ढेर लगा दिया और उसके बाद पंजाब सरकार, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान वह दरी बिछाकर डेयरी संचालकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में ताजपुर डेयरी कॉम्पलेक्स में 160 से ज्यादा डेयरियां हैं। नगर निगम ने डेयरियों के गोबर व पानी के ट्रीटमेंट के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। डेयरी कांप्लेक्स में तीन से चार फुट पानी भरा हुआ है। जो प्लांट लगाया है उसमें पानी नहीं जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments