Cricket
oi-Amit Kumar
Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 May: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की स्थिति नाजुक नजर आ रही है। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने अपने तीन मुख्य बल्लेबाजों को पावरप्ले के भीतर ही गंवा दिया है। सबसे बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
आरसीबी की शुरुआत रही बेहद खराब (Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 May)
बेंगलुरु की पारी की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी स्विंग होती गेंद पर विराट कोहली को चकमा दिया और उन्हें कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद बेंगलुरु का मध्यक्रम भी दबाव नहीं झेल सका। 39 के कुल स्कोर तक टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। देवदत्त पडिक्कल 12 रन और कप्तान रजत पाटीदार मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई ने बनाए थे 166 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी धीमी रही थी, लेकिन तिलक वर्मा की शानदार पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। तिलक ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन छोटे-छोटे योगदानों ने स्कोर को 160 के पार पहुंचा दिया।
भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी
आरसीबी के लिए आज अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाजी से मुंबई के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भुवी के अलावा जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली। आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर मुंबई को और बड़े स्कोर तक जाने से रोका।



