Homeअपराधएक महिला 3 मर्द! पति दूर.. Facebook पर बना नया प्रेमी, तो...

एक महिला 3 मर्द! पति दूर.. Facebook पर बना नया प्रेमी, तो पुराने को लगी आग, फिर रची गई हत्या की फिल्मी कहानी


Last Updated:

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती, फिर त्रिकोण हुआ प्यार और अंत में खौफनाक मर्डर से फैल गई सनसनी… पति से अलग रह रही रीना किरार ने फेसबुक के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी बीरू जाट से दोस्ती कर ली थी. रीना का पहले से अरुण पटेल से प्रेम संबंध था, जो उसके घर का खर्च भी उठाता था. जब अरुण को रीना और बीरू की नजदीकियों का पता चला तो वह नाराज हो गया और उसने बीरू को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

Zoom

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई

नरसिंहपुर. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. फेसबुक पर राजस्थान के युवक से हुई दोस्ती महिला के पुराने प्रेमी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने प्रेमिका के साथ मिलकर मौत की साजिश रच डाली. युवक को प्यार के बहाने घर बुलाया गया और फिर बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, लंबे समय से पति से अलग रह रही महिला रीना किरार की फेसबुक के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू जाट से दोस्ती हो गई. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वीरू का महिला के घर आना-जाना भी शुरू हो गया. जब इसका पता रीना के पहले प्रेमी अरुण पटेल का पता चला तो उसे बरदाश नहीं हुआ तभी उसने और रीना ने प्लान बनाकर प्रेमी बीरु जाट को नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा स्थित घर बुलाया और फिर उसकी ह्त्या कर लाश रायसेन जिले के बाड़ी के पास टेडिया पुल के नीचे फेंक दी. ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला रीना किरार उसके प्रेमी अरुण पटेल उसका साथी हरणाम किरार को गिरफ्तार कर लिया है.

पुराने प्रेमी को नहीं बर्दाशत हुआ प्रेमिका अफेयर
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपी रीना किरार ने कहा है कि उसका पति उसको छोड़ चुका है और उसका प्रेम संबंध पूर्व में अरुण पटेल नामक व्यक्ति से था लेकिन हाल ही में उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से वीरू जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नामक व्यक्ति से हो गई थी और उसका रीना के घर आना जाना भी शुरू हो गया था. इस बात को लेकर रीना का पुराना प्रेमी अरुण पटेल उसके नए प्रेमी वीरू जाट से रंजिश रखने लग गया. चूंकि अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की और रीना के साथ वीरू को रास्ते से हटाने के पूरा षड्यंत्र रचा.

फिल्मी तरीके से रचा था हत्या का षड्यंत्र
अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के अनुसार घटना दिनांक 29/4/26 को रीना ने वीरू को राजस्थान से अपने साईं खेड़ा के घर पर मिलने बुलाया. घर के अंदर आरोपीगण पहले से ही मौजूद थे. जैसे ही वीरू अंदर आया सभी ने साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उन लोगों ने शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया. फिर साईं खेड़ा से लाकर के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया. उसके बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर और उज्जैन में लगातार स्थान बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments