Homeटेक्नोलॉजीतमिलनाडु विधानसभा में वोट नहीं दे पाएगा विजय का विधायक: मद्रास...

तमिलनाडु विधानसभा में वोट नहीं दे पाएगा विजय का विधायक: मद्रास हाईकोर्ट ने रोक लगाई; DMK उम्मीदवार को 1 वोट से हराया था


  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu CM Vijay LIVE Updates; TN Assembly Session TASMAC Liquor Shops Closure | TVK DMK MLAs

चेन्नई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीनिवास सेतुपति को सिर्फ एक वोट के अंतर से विजयी घोषित किया गया था।

मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को TVK विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति पर 17वीं विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव समेत किसी भी वोटिंग में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है।

सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था। सेतुपति को 83,365 वोट मिले, वहीं पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट मिले थे।

पेरियाकरुप्पन ने वोटों की दोबारा गिनती और श्रीनिवासा सेतुपति को विधायक के तौर पर शपथ लेने से रोकने के लिए एक अंतरिम आदेश की भी मांग की थी।

जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी और एन सेंथिलकुमार की वेकेशन बेंच की तरफ से लगाई गई रोक के बाद सेतुपति किसी भी अविश्वास प्रस्ताव पर भी वोट नहीं दे सकते।

संयोग से CM जोसेफ विजय की TVK सरकार को 13 मई को अपना फ्लोर टेस्ट देना है। जो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद होने वाला है।

qp427tqg 1778571217

चुनाव आयोग को हलफनामा दायर करने का आदेश

पेरियाकरुप्पन ने 23 अप्रैल हुए 17वें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शिवगंगा जिले के 185 तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। 4 मई को TVK उम्मीदवार सेतुपति को विजयी घोषित किया गया।

याचिका में पेरियाकरुप्पन ने मतगणना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि EVM में दर्ज राउंड-वार वोटों की संख्या और भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के बीच 18 वोटों का अंतर था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि तिरुप्पत्तूर सीट के लिए निर्धारित एक डाक वोट गलती से तिरुप्पत्तूर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 50 में भेज दिया गया था। रिटर्निंग ऑफिसर ने वोट को सही जगह भेजने के बजाय उसे अमान्य घोषित कर दिया।

इसके बाद रविवार को हाईकोर्ट ने एक आदेश में चुनाव आयोग से कहा कि वह एक हलफनामा दायर करे, जिसमें बताए कि उसने DMK उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन के अभ्यावेदन का जवाब क्यों नहीं दिया था।

तमिननाडु विधानसभा की 3 तस्वीरें…

5820260512012l 1778570810
58pti05122026000064b 1778570821

तमिलनाडु की राजनीति में आज के 3 बड़े घटनाक्रम

  • CM विजय ने तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया: CM विजय ने मंगलवार को पूरे राज्य में 717 खुदरा शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। जनता की भलाई को ध्यान में रखते हुए, विजय ने खुदरा शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया। अगले दो हफ्ते के अंदर पूजा स्थलों के पास की 276 दुकानें, शिक्षण संस्थानों के पास की 186 दुकानें और बस स्टैंड के पास की 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।
  • TVK विधायक प्रभाकर तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर चुने गए: प्रोटेम स्पीकर एमवी करुप्पैया ने बताया कि स्पीकर चुनने के लिए दिनभर के लिए विधानसभा बुलाई गई थी। इस दौरान प्रभाकर के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने रखा था। स्पीकर पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन मिला था, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया।
  • AIADMK के एक गुट ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया: AIADMK पार्टी में दो हिस्सों में टूट गई है। पार्टी के नेता सीवी षणमुगम ने CM विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है। षणमुगम ने यह भी कहा- मेरी AIADMK तोड़ने की कोई मंशा नहीं है। एडप्पादी पलानीसामी ही हमारे नेता हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments