Last Updated:
Delhi Rape Case: दिल्ली के रानीबाग इलाके में देर रात एक महिला के साथ चलती निजी बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के मुताबिक सरस्वती विहार बस स्टैंड पर पहले उससे टाइम पूछा गया और फिर जबरन बस में खींच लिया गया. आरोप है कि करीब दो घंटे तक चलती बस में उसके साथ दरिंदगी की गई और बस रानीबाग इलाके में घूमती रही. वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से बस की पहचान कर चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 2012 के निर्भया कांड की याद दिला रही है.
दिल्ली के रानीबाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप.
Delhi Rani Bangh Rape Case: अंधेरी रात थी. सड़क पर भीड़ कम हो चुकी थी और एक महिला अपने काम से घर लौटने की कोशिश कर रही थी. दिल्ली की सड़कों पर वह शायद यह सोच भी नहीं सकती थी कि अगले कुछ घंटे उसकी जिंदगी बदल देंगे. आरोप है कि सरस्वती विहार बस स्टैंड पर पहले उससे टाइम पूछा गया, फिर अचानक उसे निजी बस में खींच लिया गया. इसके बाद करीब दो घंटे तक चलती बस में उसके साथ दरिंदगी होती रही. महिला का दावा है कि बस रानीबाग इलाके में लगातार घूमती रही और आरोपी उसकी शरीर को नोंचते रहे. यह घटना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि उस पुराने डर की वापसी है जिसे दिल्ली 2012 के निर्भया कांड के बाद पीछे छोड़ना चाहती थी. तब भी चलती बस, सुनसान सड़क और बेबस लड़की की कहानी ने पूरे देश को झकझोर दिया था. अब रानीबाग की यह वारदात फिर वही सवाल खड़े कर रही है कि क्या राजधानी की रातें आज भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं? सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है और दिल्ली पुलिस के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर और चिंता बढ़ा दी है.
Big Shame – Nirbhaya repeated
30 yr old woman was picked up in the bus at night on pretext of asking time. Then she was raped by multiple people in the moving bus for around 2 hours.
Bus kept moving in Rani Bagh area of Delhi covering 7 km.
What else do you expect from…



