Last Updated:
आप की बेटी ने फांसी लगा ली… शादी के एक साल तक दहेज की प्रताड़ना से हारकर एक बार फिर एक बेटी ने अपनी जान दे दी. पिता से फोन पर बात करने के 20 में बाद फोन आता है और उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
एआई सांकेतिक फोटो
ग्वालियर. ‘पापा मुझे यहां से ले जाओ, ससुराल वाले कार और सोने की चेन मांगते हैं’ ये उस बेटी की अपने पिता से आखिरी पुकार है जो अब इस दुनिया में नहीं है. शादी के एक साल बाद ही नवविवाहित फलक रजक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पिता-पुत्री की बात खत्म होने के बाद दामाद को फोन आता है कि फलक ने फांसी लगा ली है.
ग्वालियर के सुरैयापुर से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बार फिर पापा की लाडली ने दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे. मिली जानकारी के अनुसार युवती की शादी 14 अप्रैल 2025 को अमित राजवंश नामक युवक से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कार और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी कई बार फोन कर अपनी जान को खतरा बता चुकी थी.
पिता से बात करने के बाद ही आ गई मौत की खबर
परिजनों के मुताबिक 12 मई 2026 की रात करीब 5:30 बजे बेटी का फोन आया था. उसने रोते हुए कहा, ‘पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता है. मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है. खाना तक नहीं दिया जा रहा. मुझे ले जाओ, ये लोग मार डालेंगे.’ पिता ने बेटी को समझाने की कोशिश की और जल्द आने का भरोसा दिया. पुत्री का बात खत्म होने के 20 मिनट बाद दामाद का फोन आता है और वह जो कहते हैं तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन निकल जाती है. दामाद ने फोन पर कहा-आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है. जब पलक के घर वाले उसकी ससुराल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
परिवार का आरोप है कि मौत के बाद पलक के गले, पैर और शरीर पर चोट के निशान थे जो मारपीट की वजह से हो सकते हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया ह. वहीं मायके वाले इस दहेज हत्या बता रहे हैं जबकि ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहा है.
गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम
मौत के बाद गुस्साए परिजन सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया. उनकी मांग है कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाए. पूरी वीडियो हो और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाए. साथ ही पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या के केस दर्ज हो..
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



