Homeअपराधसीएम सुवेंदु को बम से उड़ाएंगे... अल-कायदा के नाम पर दी गई...

सीएम सुवेंदु को बम से उड़ाएंगे… अल-कायदा के नाम पर दी गई धमकी, कोलकाता से हुई गिरफ्तारी


Last Updated:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सु‍वेंदु अधिकारी को आत्मघाती बम हमले की धमकी देने के आरोप में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से 27 वर्षीय युवक हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ईमेल भेजकर दावा किया था कि आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर हमला किया जाएगा. यह धमकी 14 मई को भवानीपुर थाने को ईमेल के जरिए मिली थी.

Zoom

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को आत्‍मघाती विस्‍फोट में उड़ाने की धमकी दी गई है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के हत्‍या की गुत्‍थी अभी तक पूरी तरह से सुलझना बाकी है. इसी बीच, सीए सुवेंदु अधिकारी को आत्‍मघाती बम हमले में उड़ाने की धमकी ने पश्चिम बंगाल पुलिस की नींद उड़ा दी है. धनकी आतंकी संगठन अल-कायदा के नाम पर दी गई है. वहीं, इस मामले में एक्‍शन में आई पुलिस ने एक युवक को अरेस्‍ट किया है. फिलहाल, इस धमकी के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम हसनैन इकबाल है और उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. उसे शुक्रवार रात को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से अरेस्‍ट किया गया है. इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के साइबर सेल और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मिलकर कर रहे हैं. आपको बता दें कि 14 मई को भवानीपुर थाने को एक ईमेल मिला था. इस ईमेल में दावा किया गया था कि अल-कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला किया जाएगा. धमकी भरे इस ईमेल के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्‍नर ऑफ पुलिस सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि ईमेल एक महिला के नाम से भेजा गया था, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके. हालांकि साइबर टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ईमेल भेजने वाले तक पहुंच गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह ईमेल गार्डन रीच के गुलाम अब्बास लेन में रहने वाले हसनैन इकबाल ने भेजा था. इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने ईमेल भेजने की बात स्वीकार कर ली है.

फिलहाल उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने धमकी क्यों दी और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी कट्टरपंथी संगठन से कोई संबंध तो नहीं है. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं. वहीं, इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments