Homeअपराधकिराए की जगह मेरी बीवी और बेटी... ₹2000 के लिए कर डाला...

किराए की जगह मेरी बीवी और बेटी… ₹2000 के लिए कर डाला अपनों की अस्‍मत का सौदा, पति-मकान मालिक अरेस्‍ट


Last Updated:

गुजरात के मोरबी इलाके से बेहद शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. मामले में एक शख्‍स ने महज 2000 रुपए के किराए के लिए अपनी बेटी और पत्‍नी की अस्‍मत का सौदा मकान मालिक के साथ कर डाला. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है.

Zoom

गुजरात के मोरबी से शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है.

Crime News: किराया अदा न कर पाने पर एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी और नाबालिग बेटी की अस्‍मत का सौदा मकान मालिक के साथ कर डाला. शर्मशार करने वाला अस्‍मत का यह सौदा सिर्फ और सिर्फ 2000 रुपए के लिए हुआ था. वहीं, मामूली सी इस रकम के एवज में मकान मालिक लगातार मां-बेटी की अस्‍मत को रौंदता रहा. जी हां, इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह मामला गुजरात के मोरबी इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शख्‍स के साथ मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में किसी तीसरे शख्‍स की संलिप्‍तता की बात भी सामने आई है. जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से सुरेंद्रनगर का रहने वाला है. करीब छह महीने पहले रोजगार की तलाश में यह परिवार मोरबी आया था. यहां उन्होंने 2,000 रुपये महीने किराए पर एक कमरा लिया था. लेकिन लगातार आर्थिक तंगी के कारण परिवार चार महीने तक किराया नहीं चुका सका था. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पति ने मकान मालिक के साथ एक खौफनाक समझौता किया. किराए की रकम के बदले उसने अपनी पत्‍नी की अस्‍मत मकान मालिक को सौंप दी. इसके बाद, आरोपी पति की मौजूदगी में मकान मालिक ने उसकी पत्‍नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद मकान मालिक की नीयत नाबालिग बेटी पर भी बिगड़ गई.

पीडि़ता की मां ने दर्ज कराई एफआईआर
इसके बाद, पिता की सहमति से नाबालिग बेटी को भी हवस का शिकार बनाया गया. आरोपी मकान मालिक और उसके एक साथी ने मोरबी और टंकारा स्थित मकानों में ले जाकर दोनों पीड़िताओं के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया. इसी बीच, शर्मशार करने वाले इस पूरे घटनाक्रम की भनक पीडि़ता की मां को लग गई. जिसके बाद, उसने मोरबी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सख्त कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. नाबालिग के शामिल होने की वजह से पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है.

तीसरे आरोपी की तलाश में जारी है छापेमारी
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जेएम लाल के अनुसार, नाबालिग बच्ची के पिता और मकान मालिक ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया. पुलिस अब इस मामले में एक तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों पीड़िताओं के साथ यौन शोषण का सिलसिला कई बार चला.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments