कर्नाटक के कोडागु जिले स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। इसमें एक हाथी धक्का लगने से बैलेंस खो बैठा और महिला के ऊपर गिरता दिखाई दिया। एक पुरुष और उसकी गोद में एक बच्चा बाल-बाल बच गए। अधिकारियों के मुताबिक, तमिलनाडु निवासी तुलसी (33) अन्य पर्यटकों के साथ नदी किनारे खड़ी होकर हाथियों को नहलाते हुए देख रही थीं। नदी में 6 से 7 हाथी थे। उनके साथ महावत भी थे। तभी दो हाथी हिंसक होकर बेकाबू हो गए। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई। 7 विजुअल्स के जरिए पूरी घटना देखिए… ——————————– ये खबरें भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ:सही प्रक्रिया से लाए जानवर, सवाल उठाने से अवैध नहीं हो जाते सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जामनगर स्थित वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में जानवरों की खरीद-बिक्री नियमों के दायरे में हुई है। इस सेंटर को अंबानी परिवार का रिलायंस फाउंडेशन चलाता है। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
कर्नाटक में हाथी के नीचे दबने से महिला की मौत: दो हाथियों में नदी में नहाते समय लड़ाई हुई, उनमें एक पर्यटकों पर गिरा; VIDEO
RELATED ARTICLES



