Last Updated:
Odisha News: ओडिशा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी-डंडों से पीड़ित युवक की बेरहमी से पटिाई कर डाली. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट की इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है.
ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
रिपोर्ट: कैलाश बेहरा
Odisha News: ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सरेआम युवक पर हुए बर्बर हमले की घटना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के गिरिरोड चौक के पास एक युवक और उसकी महिला मित्र पर कुछ युवकों द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक का बचाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान उमेश रथ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उमेश अपनी महिला मित्र के साथ शाम के समय गिरिरोड इलाके में नाश्ता करने गए थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उमेश से बातचीत करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उमेश को सड़क पर पटककर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. बीच सड़क पर हुई इस हिंसक घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
किसी तरह बची जान
हमलावरों ने कथित तौर पर उमेश और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट की. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग शुरुआत में सहमे रहे, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया. गंभीर रूप से घायल उमेश और उसकी मित्र को तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बैद्यनाथपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
युवक की पीट-पीट कर दी थी हत्या
इस घटना ने हाल के दिनों में ओडिशा में बढ़ रही हिंसक वारदातों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बालियांता में भी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में रेलवे पुलिस कांस्टेबल सौम्य रंजन की स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर लिंचिंग किए जाने की खबर सामने आई थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राज्य में सार्वजनिक सुरक्षा और भीड़ हिंसा पर नई बहस छेड़ दी है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



