घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन हरियाली दिख रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 362.21 (0.48%) अंकों की बढ़त के साथ 75,677.25 के स्तर पर जबकि निफ्टी 91.46 (0.39%) अंक मजबूत होकर 23,741.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती नुकसान की भरपाई कर हरे निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि दर्ज कर 75,315.04 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 पर कारोबार समाप्त हुआ था। सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद एयरटेल में 2% की वृद्धि, टाटा स्टील में 3% की गिरावट दर्ज की गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर स्थिर रहा था।



