Homeटेक्नोलॉजीहिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी: बच्चे मुंह ढककर स्कूल...

हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी: बच्चे मुंह ढककर स्कूल पहुंचे, 5 जिलों में हीटवेव; ऊना का पारा 43.4°C के पार – Shimla News




हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूली बच्चे और कामकाजी लोग सुबह के वक्त मुंह ढककर स्कूल व दफ्तर पहुंचे। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिला के निचले इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल होने लगे है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, ऊना, सोलन, शिमला और किन्नौर जिला के कुछेक भागों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। अगले कल भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में इससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बीते दिन भी कांगड़ा, सोलन और किन्नौर में हीटवेव जैसी स्थिति महसूस की गई। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज करते हुए 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं हमीरपुर के नेरी में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी किन्नौर के कल्पा में दर्ज की गई, जहां सामान्य से 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहते हुए 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। कांगड़ा में पारा 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38.4 डिग्री और धर्मशाला में 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 22 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 21 मई को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 22 मई को राज्य के अधिकांश भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 और 24 मई को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 25 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं होगा, लेकिन बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments