Homeउत्तराखंडKal Ka Match Kon Jeeta 21 May 2026: गुजरात vs चेन्नई, Who...

Kal Ka Match Kon Jeeta 21 May 2026: गुजरात vs चेन्नई, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने रनों का पहाड़ खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और लक्ष्य का पीछा करने में पूरी तरह नाकाम रही।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहतरीन रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए मात्र 37 गेंदों में 64 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

इन दोनों के आउट होने के बाद जोस बटलर ने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी। बटलर ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इसकी बदौलत गुजरात ने 20 ओवरों में 229 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

चेज करते हुए ढह गई चेन्नई सुपर किंग्स

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद मैथ्यू शॉट ने 24 रन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 16 रन बनाए। उर्विल पटेल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जिससे टीम गहरे संकट में आ गई।

मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे ने अकेले संघर्ष करते हुए महज 17 गेंदों में 47 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा कार्तिक शर्मा और अंशुल कंबोज ने 19-19 रनों का योगदान दिया। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण चेन्नई की टीम मैच में पिछड़ती चली गई।

गुजरात की घातक गेंदबाजी, चेन्नई बाहर

गुजरात के घातक गेंदबाजों के सामने चेन्नई की टीम टिक नहीं सकी और 13.4 ओवरों में मात्र 140 रनों पर सिमट गई। गुजरात के लिए राशिद खान और कागिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। गुजरात टाइटंस ने खेल के हर विभाग में बाजी मारते हुए बड़ी जीत हासिल की।

इस हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन अभियान समाप्त हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स अब प्लेऑफ़ से बाहर हो गई, उनके 14 लीग मैच भी पूरे हो गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments