Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: फौजी ने सुसाइड किया; मां ने बच्ची...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: फौजी ने सुसाइड किया; मां ने बच्ची की चाकू मार हत्या की; केजरीवाल-मान जेल पहुंचे; पेट्रोल-डीजल रेट बढ़े – Chandigarh News


.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP से जुड़ी रही। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल भेजे गए मंत्री संजीव अरोड़ा के फूट-फूटकर रोने के 5 दिन बाद अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने जेल में उनसे मुलाकात की।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. जेल में मंत्री अरोड़ा से मिले केजरीवाल-CM मान

आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुग्राम की भौंडसी जेल पहुंचे। यहां उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। तीनों की अलग कमरे में करीब 20 मिनट की मुलाकात चली। अरोड़ा को 5 दिन पहले गुरुग्राम कोर्ट ने जेल भेजा था।

इस दौरान अरोड़ा का परिवार भी कोर्ट परिसर में उनसे मिला। जब मंत्री अरोड़ा बेटी कृतिका अरोड़ा से मिले तो गले लगकर फूट-फूटकर रोए। जिसके बाद सीएम और केजरीवाल उनसे मिले। अरोड़ा को 9 मई को चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी से गिरफ्तार किया गया था। अरोड़ा पर 100 करोड़ से अधिक की फर्जी खरीद से जुड़ा केस दर्ज किया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

2. 9 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 60KM रफ्तार से हवाएं चलेंगी

100082302517519364021779516234 1779529329

पंजाब के 9 जिलों पटियाला, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और रूपनगर में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, चंडीगढ़ और राज्य के नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा जैसे अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है। 28 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

हिमाचल और सीमावर्ती जिलों में हुई बारिश से राज्य के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। उधर, पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है। वहीं चंडीगढ़ में आज से लेकर 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर)

3. पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े

पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा ₹103.39 पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। यानी महज 9 दिनों के भीतर तीसरी बार लोगों को महंगे ईंधन का झटका लगा है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल अब ₹98.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल ₹86.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 15 मई से पहले डीजल ₹82.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब लगभग 4 रुपए तक महंगा हो चुका है। हिमाचल के शिमला में भी तेल कीमतों में इजाफा हुआ। पेट्रोल अब 100 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 रुपए 17 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अपना घाटा पूरी तरह खत्म करने और ‘ब्रेक-ईवन’ यानी नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में आने के लिए इन कंपनियों को अभी पेट्रोल के दाम ₹28 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹32 प्रति लीटर तक बढ़ाने की जरूरत है। अगर ईरान जंग के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में सप्लाई इसी तरह प्रभावित रही, तो आने वाले दिनों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है (पढ़ें पूरी खबर)

4. हनीट्रैप में फंसे चेयरपर्सन पति ने जहर खाया

whatsapp image 2026 05 23 at 30100 pm1779528729 1779529575

संगरूर में पंचायत समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर के पति ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। परिवार ने जैसे ही उसे बेहोश देखा, तो तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक महिला उसके साथियों ने रणजीत को ‘हनीट्रैप’ में फंसाया था।

महिला ने उसके साथ जबरन फोटोज लिए और धमकी देकर 5 लाख रुपए ऐंठने की कोशिश कर रही थी। इसी ब्लैकमेलिंग के चलते रणजीत सिंह ने ये कदम उठाया। रणजीत पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर चपरासी कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, रणजीत को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है। पंचायत समिति दिड़बा की चेयरपर्सन मनजीत कौर की तरफ से शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

रणजीत सिंह के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से एक महिला उनके बेटे को लोन दिलवाने की बात कहकर लगातार फोन कर रही थी। 18 मई को उस महिला ने रणजीत सिंह को मिलने के बहाने से बुलाया। जब रणजीत सिंह उसे लेकर घर पहुंचा, तो साजिश के तहत पीछे से उस महिला के 4-5 अन्य साथी भी वहां आ गए (पढ़ें पूरी खबर)

5. फेसबुक पर लाइव आकर फौजी ने की खुदकुशी

untitled 1 copy1779527224 1779530001

गुरदासपुर के फौजी ने फेसबुक पर लाइव आने के बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने वाला कंवलजीत सिंह (30) तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। इस वक्त वह 17 सिख रेजिमेंट जयपुर में तैनात था। हाल ही में उसे टेंपरेरी तैनाती पर जबलपुर भेजा गया था। उसने वीडियो में पत्नी पर आरोप लगाए।

मृतक की मां सुरजीत कौर ने रोते हुए बताया कि उनके इकलौते बेटे कंवलजीत सिंह की शादी इसी साल 13 फरवरी 2026 को सरबजीत कौर नाम की युवती से हुई थी, लेकिन शादी के महज दो महीने बाद ही सरबजीत कौर रात के करीब 3 बजे अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। कंवलजीत ने इस मामले की शिकायत थाना सदर पुलिस में भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सुरजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार सुबह कंवलजीत की यूनिट से आए फोन से उन्हें सुसाइड का पता चला। उसने पत्नी और कुछ अन्य लोगों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसकी बहन संदीप कौर ने कहा कि उसका भाई अपनी पत्नी और ससुर की हरकतों से बेहद परेशान था। कंवलजीत ने कई बार अपने ससुर को फोन कर यह बताया था कि सरबजीत के किसी अन्य व्यक्ति के साथ गलत संबंध हैं, लेकिन लड़की के पिता ने इन बातों को अनसुना कर दिया (पढ़ें पूरी खबर)

6. बिल्डर अजय सहगल को ED ने गिरफ्तार किया

chatgpt image may 23 2026 032857 pm 1779530339

जालंधर ED की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) लेने के मामले में इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव बिल्डर अजय सहगल को गिरफ्तार किया है। ED की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि 15 किसानों की 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जी कंसेंट लेटर तैयार किए गए।

इन दस्तावेजों पर जमीन मालिकों के नकली हस्ताक्षर और फर्जी अंगूठे लगाकर CLU हासिल किया गया। इसी आधार पर ‘सनटेक सिटी’ नाम का बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप किया। यह जांच पंजाब पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। इसमें किसानों ने शिकायत दी थी कि उनकी मंजूरी के बिना ही उनकी जमीन के दस्तावेज इस्तेमाल कर लिए गए।

ED जांच में निकला कि सहगल ने फर्जी CLU के आधार पर सिर्फ ‘सनटेक सिटी’ ही नहीं, बल्कि ‘ला कैनेला’ नाम का मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ‘डिस्ट्रिक्ट-7’ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया। इन प्रोजेक्ट्स में यूनिट्स की बिक्री RERA से मंजूरी और रजिस्ट्रेशन मिलने से पहले ही शुरू कर दी गई थी। इससे खरीदारों को भी नियमों के खिलाफ प्रोजेक्ट्स में निवेश कराया गया (पढ़ें पूरी खबर)

7. बच्ची के रोने से परेशान मां ने चाकू घोंपा

img77431779497821 1779531094

पटियाला में मां अपने बच्चे के रोने से इतनी परेशान हुई कि उसने बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी। बच्ची की उम्र महज 21 महीने थे। यही नहीं, हत्या के बाद परिवार ने इसे हादसा बता दिया। मगर, बच्ची के शरीर पर चोट देखकर शक हो गया और पुलिस ने आरोपी मां लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मामला गांव खेड़की की है। पिता ही खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पहुंचने तक मासूम दम तोड़ चुकी थी। पिता ने यहां डॉक्टरों को कहा कि बच्ची घर में खेलते वक्त गलती से चाकू पर गिर गई। मगर, डॉक्टरों को उसके घाव संदिग्ध लगे। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में बच्ची का पिता टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लवप्रीत कौर ने ही अपनी बेटी की जान ली है। पिता के मुताबिक लवप्रीत कौर का काफी समय से डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन बच्ची लगातार रो रही थी जिससे लवप्रीत मानसिक रूप से परेशान हो गई और गुस्से में आकर उसने मासूम के पेट में चाकू मार दिया (पढ़ें पूरी खबर)

8. कॉकरोच जनता पार्टी पर पंजाब पुलिस का अलर्ट

untitled design 121779280867 1779531435

पंजाब पुलिस ने हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लिंक को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस का कहना है कि पार्टी जॉइन करने के नाम पर भेजे जा रहे अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इससे आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर युवाओं में क्रेज को देखते हुए स्कैम करने वाले भी एक्टिव हो गए हैं।

पुलिस मुलाजिम अमरिंदर सिंह ने बताया है कि एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है। साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं। इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं, जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी । इसके साथ ही मैसेज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया होता है।

वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर या उत्सुकतावश इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है। हैकर मोबाइल से बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और निजी डेटा ले लेते हैं। फिर इससे न सिर्फ बैंक खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं, बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

9. सोनू सूद कुत्तों को मारने के विरोध में उतरे

CM भगवंत मान के खूंखार आवारा कुत्तों पर कार्रवाई के ऐलान के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद उन्हें बचाने के समर्थन में आ गए है। सोनू सूद ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवा सकें। सूद ने कहा कि डॉग्स ही होते हैं, जो वफादार होते हैं।

बहुत सारे ऐसे स्ट्रे डॉग्स जिन्हें घर वाले लोग अडॉप्ट करते हैं, उनका ध्यान रखते हैं और वो उतने हार्मफुल नहीं होते, लेकिन बहुत सारे ऐसे इंसिडेंट्स होती भी हैं जहां पर इन स्ट्रे डॉग्स ने बच्चों पर अटैक किया। उन मोहल्लों में उन घरों के पास ये लोगों को पता होता है कि कौन से ऐसे डॉग्स हैं जो नुकसान पहुंचा सकते हैं और फिर हम उनके बारे में एक शिकायत करते हैं और उन्हें पकड़ भी लिया जाता है।

सोनू सूद ने कहा कि एक बहुत वफादार कौम है जो सड़कों पर घूम रही है। हम उसे भूल जाते हैं और एक ऑर्डर पास करते हैं कि आप इन्हें पकड़ के मार दिया जाए तो मेरी यह रिक्वेस्ट है हमें इस ऑर्डर को रुकवाना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्ट्रे डॉग्स को अडॉप्ट कराना है (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके…

10. ‘मैं शराबी-मेरा प्यो शराबी’ पर युवक का हुड़दंग

img77321779471259 1779530611

लुधियाना में रील के चक्कर में एक युवक ने बीच सड़क पर बीयर पी। फिर लाउड म्यूजिक में मै शराबी, मेरा प्यो शराबी गाना लगाकर हुड़दंग मचाया। इसके बाद इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वह सफेद रंग की गाड़ी में आया। जिसके सारे शीशे पूरी तरह से काले थे।

एक गली में आकर उसने ड्रिफ्ट मारकर ब्रेक लगाया। फिर गाड़ी से उतरा। उसके हाथ हाथ में बीयर की बोतल भी थी। वह सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर पहले तो बीयर की बोतल से शराब सड़क पर उड़ेलता है और फिर उसी बोतल को मुंह से लगाकर उछल-उछल कर पीने लगता है (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments