HomeराजनीतिKal Ka Match Kon Jeeta 23 May 2026: लखनऊ vs पंजाब, Who...

Kal Ka Match Kon Jeeta 23 May 2026: लखनऊ vs पंजाब, Who Won Yesterday Match


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में शनिवार का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कुछ बल्लेबाजों ने अच्छा गेम दिखाया और टीम को 196 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। अर्शिन कुलकर्णी शून्य और निकोलस पूरन महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेलकर पारी को संभाला। मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल की किफायती गेंदबाजी के बावजूद लखनऊ ने मजबूत वापसी की।

Kal Ka Match Kon Jeeta

बदोनी और समद के कैमियो से लखनऊ का फिनिश

मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन असली रफ्तार आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने पकड़ी। बदोनी ने महज 18 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। वहीं समद ने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन कूटकर लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 196-6 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया।

पंजाब की खराब शुरुआत

197 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या पारी की दूसरी ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर मोहम्मद शमी का शिकार बने। उनका कैच अर्जुन तेंदुलकर ने लपका। इस शुरुआती झटके के बाद पंजाब की टीम बैकफुट पर नजर आ रही थी।

प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर के बीच मैच जिताऊ साझेदारी

शुरुआती झटका लगने के बाद विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर 69 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्हें अर्जुन तेंदुलकर ने LBW आउट किया, लेकिन तब तक पंजाब मजबूत स्थिति में पहुँच चुका था।

श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक

कप्तान श्रेयस अय्यर आज अलग ही मूड में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और मात्र 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन ठोक दिए। अपनी इस कप्तानी पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। पंजाब ने 18 ओवर में ही 200-3 बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments