Homeट्रैवलमेहरानगढ़ से हॉलीवुड तक गूंजा जोधपुर का नाम! फिल्मों की शूटिंग ने...

मेहरानगढ़ से हॉलीवुड तक गूंजा जोधपुर का नाम! फिल्मों की शूटिंग ने ब्लू सिटी को बनाया ग्लोबल टूरिस्ट हॉटस्पॉट


X

फिल्मकारों की पहली पसंद! हॉलीवुड की फिल्मों ने दिलाई दुनियाभर में नई पहचान

 

arw img

Blue City Jodhpur: राजस्थान का ऐतिहासिक शहर जोधपुर अपनी नीली गलियों, भव्य किलों और शाही वास्तुकला के कारण दुनियाभर के फिल्मकारों की पहली पसंद बनता जा रहा है. ब्लू सिटी के नाम से मशहूर जोधपुर में बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है. ‘जंगल बुक’, ‘बैटमैन’ और कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स ने इस शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है. खासतौर पर मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और पुरानी हवेलियों की भव्यता विदेशी निर्देशकों को बेहद आकर्षित करती है. फिल्मों के जरिए जोधपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में नई पहचान मिली है. इससे पर्यटन उद्योग को भी बड़ा फायदा हुआ है और बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म शूटिंग ने जोधपुर को इंटरनेशनल फिल्म और टूरिज्म मैप पर मजबूत स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments