Homeउत्तराखंडAaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: KKR vs DC, केकेआर और...

Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: KKR vs DC, केकेआर और दिल्ली के मैच में कौन जीता


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने बोर्ड पर 203 रनों का मजबूत स्कोर टांग दिया। टॉस के समय केकेआर के लिए मैच अहम था मगर डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ राजस्थान की जीत के साथ केकेआर बाहर हो गई।

दिल्ली की शुरुआत सधी हुई रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उन्हें सौरभ दुबे ने आउट कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। पारी का असली आकर्षण विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल रहे, जिन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

aaj ka match kon jeeta

राहुल ने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स खेलते हुए महज 30 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली। 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए उन्होंने अपनी इस पारी में 5 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्हें अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा।

मध्यक्रम ने संभाली जिम्मेदारी

मध्यक्रम में साहिल परख ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर राहुल का अच्छा साथ दिया। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चे से टीम की अगुवाई की और 25 गेंदों में 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। अक्षर ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे।

मिलर और आशुतोष का धमाकेदार फिनिश

आखिरी ओवरों में डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा ने मिलकर दिल्ली को 200 के पार पहुंचाया। मिलर ने 19 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से तेज 28 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 18 रन बटोरे। ट्रिस्टन स्टब्स 1 गेंद खेलकर शून्य पर नाबाद रहे, जिससे टीम का स्कोर 203/5 तक पहुंचा। केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने 2 विकेट झटके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments