Homeअपराधशादी, अफेयर, हत्या और साजिश! गुरुग्राम से बांका तक रिश्तों की 9...

शादी, अफेयर, हत्या और साजिश! गुरुग्राम से बांका तक रिश्तों की 9 खौफनाक कहानियां, दहला देंगी आपका दिल


होमफोटोक्राइम

गुरुग्राम से बांदा तक, रिश्तों की 9 खौफनाक कहानियां, जो दहला देंगी आपका दिल

Last Updated:

देशभर से रिश्तों को शर्मसार करने वाले कई सनसनीखेज क्राइम केस सामने आए हैं. गुरुग्राम में पति ने गर्लफ्रेंड संग मिलकर पत्नी की हत्या कर दी, मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, जबकि झांसी में प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. अन्नू मीणा सुसाइड केस, ट्विशा केस और बिलासपुर-बांका की खौफनाक वारदातों ने लोगों को झकझोर दिया है. शादी, अवैध संबंध, धोखा, हिंसा और हत्या से जुड़े इन मामलों की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मची हुई है.

गुरुग्राम मर्डर केस: शादी के 3 महीने बाद पत्नी की हत्या, पति ने गर्लफ्रेंड संग रची साजिश
गुरुग्राम से सामने आई इस खौफनाक वारदात ने रिश्तों पर भरोसा हिला दिया है. आरोप है कि शादी के महज तीन महीने बाद पति ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पति पहले पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर गर्लफ्रेंड के कमरे तक ले गया और वहां हत्या को अंजाम दिया गया. इसके बाद पूरी घटना को जेवर लेकर भागने की कहानी बनाकर छिपाने की कोशिश की गई. पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी और आरोपियों के बयान के आधार पर पूरे हत्याकांड की परतें खोल रही है.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

मुरादाबाद मर्डर केस: अवैध संबंधों में बाधा बने पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि आंचल नाम की महिला ने अपने पति पवन ठाकुर की हत्या प्रेम संबंधों के चलते करवाई. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी भतीजे, बहन और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले पति को जहर दिया और फिर लगातार करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की बर्बरता ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में इलेक्ट्रॉनिक व फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

झांसी प्रेम प्रसंग हत्या: साथ रहने का दबाव बना रही प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला
झांसी के टोड़ी फतेहपुर इलाके में प्रेम संबंध का अंत खूनी वारदात में हुआ. पुलिस के मुताबिक तीन बच्चों के पिता रक्षपाल पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. महिला खुद भी तीन बच्चों की मां बताई जा रही है और वह आरोपी पर साथ रहने का दबाव बना रही थी. इसी विवाद के बाद आरोपी ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

अन्नू मीणा सुसाइड केस: मौत से पहले कार में तड़पती रही अन्नू, पति पर गंभीर आरोप
अन्नू मीणा सुसाइड केस में नए खुलासों ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है. PWD के एक्सियन गौतम मीणा पर आरोप है कि उसने पत्नी अन्नू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. दावा किया जा रहा है कि पति की मौजूदगी में मौत से पहले अन्नू कार में तिल-तिल कर तड़पती रही.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

आगरा नवविवाहिता मौत केस: शादी के 3 महीने बाद संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
आगरा में शादी के महज तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने परिवार को झकझोर दिया है. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस थाने में जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

ट्विशा केस अपडेट: समर्थ से लगातार पूछताछ, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश का आरोप
बहुचर्चित ट्विशा केस में जांच लगातार तेज होती जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस समर्थ से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन वह जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रहा. जांच एजेंसियों को शक है कि समर्थ ने कई बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. इस मामले में डिजिटल डेटा, फोन रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं, जिससे केस की दिशा बदल सकती है.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

जबलपुर हाईकोर्ट में ट्विशा केस की सुनवाई टली, अब 27 मई को होगी अगली सुनवाई
ट्विशा केस को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई है. ट्विशा के माता-पिता और राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सास गिरीबाला सिंह से जवाब मांगा है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 मई तय की है. इस केस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है, क्योंकि परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अगली सुनवाई में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कोर्ट सख्त रुख अपना सकता है.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

बिलासपुर में पति पर हमला: दूसरी महिला से संबंध के शक में पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी का विवाद हिंसा की खौफनाक हद तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं. इसी गुस्से में उसने हंसिए से हमला कर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

gurugram murder case moradabad crime news twisha case update annu meena case bilaspur crime banka murder hindi crime news relationship crime live updateगुरुग्राम मर्डर केस मुरादाबाद हत्या कांड ट्विशा केस अपडेट अन्नू मीणा केस बिलासपुर अपराध बांका क्राइम रिश्तों में हत्या हिंदी क्राइम न्यूज

बांका में पत्नी की बेरहमी से पिटाई: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी
बिहार के बांका जिले से घरेलू हिंसा की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं, इस हमले में कथित प्रेमिका और उसका पति भी शामिल बताए जा रहे हैं. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments