Homeव्यवसायThe Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 150 अंक फिसला,...

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर


घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 24 हजार से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एयरटेल और इंडिगो जैसे शेयरों में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। 

सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 99.63 (-0.13%) अंक कमजोर होकर 76,389.33 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.21 (-0.11%) अंक टूटकर 24,004.50 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एक समय पर सेंसेक्स 264.82 अंक गिरकर 76,224.14 तक टूट गया। निफ्टी 27.6 अंक गिरकर 24,004.10 तक फिसला। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया।

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट इसका मुख्य कारण थी। अमेरिकी-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक माहौल ने भी बाजार को मजबूत सहारा दिया था। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments