Homeट्रैवलAaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 May: RCB vs GT,...

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 May: RCB vs GT, आरसीबी-गुजरात क्वालीफायर में कौन जीता टॉस


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल अब प्लेऑफ़ तक आ गया है। आज पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला की हसीन वादियों में क्रिकेट का रोमांच अलग लेवल का होता है और दर्शक भी इसे काफी पसंद करते हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास फाइनल का टिकट कटाने का सुनहरा मौका होगा। आज के मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी। उसे एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ने और फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

आज के मैच का टॉस

जहां तक इस मैच के टॉस की बात है, तो यह काफी अहम है। शाम 7 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा। धर्मशाला में बाद में बल्लेबाजी करना आसान रहता है। इस वजह से टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

विराट कोहली पर नजरें

इस मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र विराट कोहली के अलावा कौन हो सकता है। इस सीजन कोहली के बल्ले ने जमकर आग उगली है। आरसीबी को प्लेऑफ़ में पहुँचाने में कोहली का बड़ा योगदान रहा है। आज के मुकाबले में भी उनसे खासी उम्मीदें रहने वाली हैं।

शुभमन गिल टॉप 5 में शामिल

उधर शुभमन गिल भी कुछ कम नहीं हैं। वह भी लगातार रन बनाते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ़ तक लेकर आ गए हैं। गिल इस सीजन ऑरेंज कैप हासिल करने वाले प्लेयर्स की रेस में शामिल हैं। टॉप पांच की लिस्ट में उनका दूसरा स्थान है। गिल को चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments