Homeटेक्नोलॉजीपत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नागदा पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल: गहलोत...

पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नागदा पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल: गहलोत मुंबई से सीधे नागदा आए, पत्नी का डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही चल रहा इलाज – Ujjain News




कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल गेहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते राज्यपाल को मुंबई से सीधे नागदा आना पड़ा। पहले उन्हें चौधरी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया गया, जिसके बाद फिलहाल घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। नागदा आने का कारण पारिवारिक इधर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु नहीं पहुंचने से राज्य की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि राज्यपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका नागदा आना पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा हुआ है। राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। वहीं प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार अनीता गेहलोत की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक का माहौल बना हुआ है। आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देने वाले हैं। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एक बैठक में शिवकुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण समय नहीं मिला है। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments