London Budget Trip: गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का सपना बहुत से लोग देखते हैं और उस लिस्ट में लंदन का नाम अक्सर सबसे ऊपर होता है. ब्रिटेन की राजधानी अपने ऐतिहासिक महलों, खूबसूरत सड़कों, म्यूजियम, नदी किनारे के नजारों और आधुनिक लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. हालांकि कई लोगों को लगता है कि लंदन जाना सिर्फ अमीर लोगों के बस की बात है, लेकिन सही प्लानिंग की जाए तो सीमित बजट में भी यह यात्रा संभव है.
अगर आप इस साल या आने वाले महीनों में लंदन घूमने का प्लान बना रहे हैं और खर्च को लेकर परेशान हैं, तो कुछ स्मार्ट ट्रैवल हैक्स आपकी जेब पर बोझ कम कर सकते हैं. फ्लाइट बुकिंग का सही समय, बजट होटल का चुनाव और वीजा प्रक्रिया की सही जानकारी आपकी पूरी ट्रिप का खर्च हजारों रुपये तक कम कर सकती है.
लंदन जाने के लिए कितना खर्च आ सकता है?
भारत से लंदन की यात्रा का कुल खर्च आपकी यात्रा की अवधि, सीजन और रहने की जगह पर निर्भर करता है. आमतौर पर 6 से 7 दिन की बजट ट्रिप में एक व्यक्ति का खर्च ₹80 हजार से ₹1.5 लाख तक पहुंच सकता है. इसमें फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना और वीजा शुल्क शामिल होता है.
सबसे बड़ा खर्च फ्लाइट टिकट का होता है. यदि आप यात्रा से 2 से 4 महीने पहले टिकट बुक कर लेते हैं और तारीखों में थोड़ी लचीलापन रखते हैं, तो किराया काफी कम मिल सकता है. ट्रैवल एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स की बुकिंग पहले करने पर बेहतर डील मिलने की संभावना रहती है.
लंदन की फ्लाइट कितने में मिलेगी?
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों से लंदन के लिए रिटर्न टिकट आमतौर पर ₹40 हजार से ₹75 हजार के बीच मिल सकता है. कुछ कनेक्टिंग फ्लाइट्स में यह कीमत और कम भी हो सकती है. कई यात्रियों को ऑफ-सीजन या प्रमोशनल ऑफर्स के दौरान ₹35 हजार से ₹40 हजार तक के रिटर्न टिकट भी मिल जाते हैं.
सस्ती फ्लाइट बुक करने के आसान तरीके
-Google Flights और Skyscanner जैसे प्लेटफॉर्म पर प्राइस अलर्ट लगाएं.
-वीकेंड की बजाय मंगलवार या बुधवार की उड़ानों पर नजर रखें.
-डायरेक्ट फ्लाइट की जगह वन-स्टॉप फ्लाइट चुनें.
-पीक समर सीजन से पहले या बाद की तारीखें चुनें.
-इन छोटे बदलावों से टिकट की कीमत में अच्छा अंतर देखने को मिल सकता है.
लंदन में सस्ता होटल कैसे मिलेगा?
लंदन यूरोप के महंगे शहरों में गिना जाता है, लेकिन यहां बजट यात्रियों के लिए भी काफी विकल्प मौजूद हैं. कई बजट होटल और हॉस्टल £60 से £100 प्रति रात के बीच उपलब्ध रहते हैं, जबकि कुछ लो-कॉस्ट स्टे इससे भी कम कीमत पर मिल जाते हैं. अगर भारतीय मुद्रा में देखें तो एक बजट यात्री लगभग ₹6,000 से ₹10,000 प्रति रात के बीच अच्छा कमरा पा सकता है. वहीं शहर के बाहरी इलाकों या साझा हॉस्टल में रुकने पर खर्च और कम हो सकता है. कुछ नए बजट होटल तो £33 प्रति रात से भी शुरू हो रहे हैं.
बजट/किफायती होटल: ₹5,500 से ₹15,000 प्रति रात (साधारण कमरे, सिटी सेंटर से थोड़ी दूर, जैसे easyHotel या Skyscanner पर देख सकते हैं).
4-स्टार होटल: ₹19,000 से ₹28,000 प्रति रात.
5-स्टार/लग्जरी होटल: ₹45,000 से ₹65,000+ प्रति रात (बेहतरीन सुविधाएं, प्राइम लोकेशन जैसे सिटी सेंटर के पास).
होटल बुकिंग में पैसे बचाने के टिप्स
-सेंट्रल लंदन की बजाय Zone 2 या Zone 3 में होटल लें.
-कम से कम 30 से 60 दिन पहले बुकिंग करें.
-फ्री ब्रेकफास्ट वाले होटल चुनें.
-दो या तीन लोगों के साथ रूम शेयर करें.
भारतीयों के लिए लंदन वीजा नियम क्या हैं?
भारत के नागरिकों को ब्रिटेन जाने के लिए Standard Visitor Visa लेना होता है. यह वीजा पर्यटन, दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने और छोटी अवधि की यात्रा के लिए जारी किया जाता है. आमतौर पर इसकी वैधता 6 महीने तक होती है.
वर्तमान नियमों के अनुसार Standard Visitor Visa की फीस लगभग £127 है. आवेदन ऑनलाइन किया जाता है और इसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होती है.
वीज़ा कैसे एप्लाई करें?
1. जरूरी डॉकूमेंट्स तैयार करें
आवेदन शुरू करने से पहले ये डॉकूमेंट्स तैयार रखें वैध पासपोर्ट: कम से कम 6 महीने की वैधता और खाली पन्नों के साथ.
फाइनेंशियल प्रूफ्स – पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट खाते में पर्याप्त फंड होना चाहिए और पिछले 3 वर्षों का आईटीआर. यात्रा और रहने का विवरण दें: जाने और आने की होटल की बुकिंग और कन्फर्म फ्लाइट टिकट. रोज़गार का प्रमाण: नौकरीपेशा हैं तो 6 महीने की सैलरी स्लिप और कंपनी से NOC; यदि व्यापार करते हैं तो कंपनी के रजिस्ट्रेशन/GST के डॉकूमेंट्स.
2. ऑनलाइन आवेदन करें यूके सरकार की आधिकारिक वेबसाइट UK Visas and Immigration (GOV.UK) पर जाएं.
अपना ‘Standard Visitor Visa’ चुनें और ऑनलाइन फॉर्म भरें. सभी आवश्यक जानकारी भरें और वीज़ा फीस (लगभग £115 या भारतीय मुद्रा में लगभग ₹15,000+) का ऑनलाइन भुगतान करें.
3. बायोमेट्रिक्स अपॉइंटमेंट बुक करें, फॉर्म भरने और फीस देने के बाद, आपको VFS Global की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. अपने नज़दीकी VFS वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर. जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, भोपाल के नज़दीकी केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें. तय समय पर सेंटर जाकर अपने फिंगरप्रिंट दें और फोटो खिंचवाएं. साथ ही, अपने ओरिजिनल डॉकूमेंट्स वहां जमा करें या ऑनलाइन अपलोड करें.
4. निर्णय की प्रतीक्षा करें और ई-वीज़ा प्राप्त करेंबायोमेट्रिक्स के बाद यूकेवीआई (UKVI) आपके आवेदन की समीक्षा करता है. वीज़ा मंज़ूर होने पर आपको एक डिजिटल डिसीजन (ई-वीज़ा) प्राप्त होगा, जिसे आप अपने अकाउंट में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. ध्यान रखने योग्य बात: पूरी प्रक्रिया घर बैठे आराम से GOV.UK वेबसाइट की मदद से शुरू की जा सकती है. अपनी यात्रा की तारीख से कम से कम 3 महीने पहले आवेदन करना सबसे सही होता है.
पैकेज लेना बेहतर है या खुद ट्रिप प्लान करना?
-यह सवाल लगभग हर यात्री के मन में आता है. यदि आप पहली बार विदेश जा रहे हैं और पूरी व्यवस्था किसी एजेंसी से करवाना चाहते हैं, तो ट्रैवल पैकेज सुविधाजनक हो सकता है.
-हालांकि बजट ट्रैवलर्स के लिए खुद फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट बुक करना अक्सर सस्ता पड़ता है. कई बार टूर पैकेज में ऐसे खर्च भी जुड़े होते हैं जिनका उपयोग यात्री नहीं करते. इसलिए जो लोग थोड़ा रिसर्च कर सकते हैं, वे अपनी ट्रिप को ज्यादा किफायती बना सकते हैं.
कुल खर्चा कितना आएगा
-अगर आप 6 दिन की यात्रा प्लान करते हैं तो एक अनुमानित खर्च कुछ इस तरह हो सकता है
-फ्लाइट: ₹40,000 से ₹65,000
-वीजा: ₹14,000 से ₹16,000
-होटल: ₹30,000 से ₹50,000
-खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट: ₹15,000 से ₹25,000
-कुल बजट: लगभग ₹1.5 लाख से ₹2 लाख प्रति व्यक्ति
-यदि ऑफर्स और बजट विकल्पों का सही इस्तेमाल किया जाए तो खर्च और कम किया जा सकता है.
लंदन घूमना आज भी लाखों भारतीयों का सपना है. अच्छी बात यह है कि अब यह सपना सिर्फ बड़े बजट वालों तक सीमित नहीं रहा. थोड़ी रिसर्च, समय पर बुकिंग और सही वीजा तैयारी के साथ आप कम खर्च में भी इस शानदार शहर की सैर कर सकते हैं.
ध्यान रखें
पीक सीजन: गर्मियों (जून से अगस्त) में किराये सबसे ज्यादा होते हैं.
कम्पेयर करें: अपनी यात्रा की सटीक तारीखों के अनुसार MakeMyTrip पर प्राइस कम्पेयर करके बेहतरीन डील ले सकते हैं.



