शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह देश की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से सात की मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 639.61 अंक यानी 0.84 प्रतिशत गिरा। वहीं एनएसई का निफ्टी-50 171.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत नीचे रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई है। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीव बीमा निगम के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रिलायंस को लगा सबसे ज्यादा झटका
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 46,078.3 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 33,333.06 करोड़ रुपये घटकर 11,46,641.84 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 25,408.96 करोड़ रुपये घटकर 11,14,886.53 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,920.58 करोड़ रुपये घटकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 13,169.46 करोड़ रुपये घटकर 5,04,210.54 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 7,253.24 करोड़ रुपये घटकर 5,63,262.33 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,311.41 करोड़ रुपये घटकर 9,00,589.91 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों का बढ़ गया मार्केट कैप
वहीं, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,836.64 करोड़ रुपये हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 13,753.62 करोड़ रुपये बढ़कर 8,89,831.54 करोड़ रुपये और एलआईसी का मार्केट कैप 6,040.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,20,484.06 करोड़ रुपये हो गया।
सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।



