Homeटेक्नोलॉजीअमृतसर में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया: मरने से पहले...

अमृतसर में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया: मरने से पहले VIDEO बनाया, बोली- प्रिंसिपल ने टॉर्चर किया, अलग कमरे में ले गई – Amritsar News




अमृतसर में 12वीं की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने कहा कि उसे स्कूल फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसिपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर में 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वीडियो में छात्रा की 2 अहम बातें:- मौसी बोली- प्रिंसिपल दबाव डाल रही थी
मृतका की मौसी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार अमजोत पर दबाव डाल रही थीं। उन्होंने कहा कि स्कूल की करीब 20 हजार रुपए की फीस बकाया थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अनुरोध किया था कि वह यह राशि किस्तों में जमा करवा देगी। उन्होंने कहा कि स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची ने 22 मई को जहर खा लिया। बच्ची ने खुद उन्हें बताया था कि वह स्कूल के शिक्षकों से परेशान होकर यह कदम उठा रही है। छात्रा की कल (30 मई) शाम को मौत हो गई थी, जिसके बाद आज (31 मई) शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल का फोन बंद
वहीं जब इस मामले को लेकर भास्कर की टीम ने स्कूल प्रिंसिपल शबनम शर्मा से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उनका नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद हमने उनके वॉट्सएप पर भी मैसेज किए, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। प्रिंसिपल से बात होने पर हम खबर में उनका पक्ष में अपडेट करेंगे। मामले की जांच कर रही पुलिस
चौकी विजय नगर थाना सदर के ASI हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक 17 साल की लड़की अमरजोत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसकी मौत हो गई है। लड़की डीडीआईएस स्कूल की छात्रा थी। उसे स्कूल की तरफ से परेशान किया जा रहा था। अब परिवार के बयान लिखे जा रहे हैं, जो भी बयान होंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। *********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला: तेजधार हथियार और पिस्तौल के बट से किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर हमला किया गया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments