Homeअपराध'अपराध करना पाप है', वल्लभनगर में हुए चाकूबाजी कांड में चार आरोपी...

‘अपराध करना पाप है’, वल्लभनगर में हुए चाकूबाजी कांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रोड पर लगवाए नारे


Last Updated:

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित वल्लभनगर में हुए चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस ने क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला, जिसमें वे ‘अपराध करना पाप है’ के नारे लगाते दिखाई दिए. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

Zoom

चाकूबाजी कांड में चाकू मारने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

सागर. सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के वल्लभनगर में हुए चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला, जहां आरोपी ‘अपराध करना पाप है’ के नारे लगाते हुए नजर आए. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, घटना बीती शुक्रवार देर रात की है. जहां घर से टहलने निकले वल्लभनगर निवासी 55 वर्षीय घनश्याम राय से कुछ युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. घनश्याम राय द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया. हमले में घनश्याम राय के हाथ में गंभीर चोट आई और चाकू उनके शरीर में धंस गया.
घटना के बाद घायल अवस्था में घनश्याम राय का सड़क पर पैदल चलते हुए वीडियो सामने आया था. वीडियो में वह शरीर में धंसे चाकू के साथ मदद की तलाश में चलते दिखाई दे रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया था. स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया.

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी नाबालिग पाए गए. सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी जसवंत राजपूत का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments