Homeटेक्नोलॉजीडोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची: अंबानी परिवार की मेहमान...

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची: अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी – Gujarat News


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ सोमवार दोपहर को गुजरात के जामनगर पहुंचीं। यहां वे अंबानी परिवार की मेहमान बनेंगी। टिफनी रिलायंस के वनतारा का दौरा कर रात यहीं बिताएंगी।

.

इससे पहले, रविवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति बोलोस रविवार शाम ऐतिहासिक सोनार दुर्ग देखने (जैसलमेर फोर्ट) पहुंचें। गोपा चौक से दोनों ने ई-गोल्फ कार्ट में सवार होकर किले में एंट्री की। दशहरा चौक पहुंचने पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फोर्ट में बने म्यूजियम की भी विजिट कीं।

टिफनी की जैसलमेर और आगरा दौरे की 5 तस्वीरें…

सोनार किले में विजिट के लिए जाते समय टिफनी ने लोगों का अभिवादन किया।

सोनार किले में विजिट के लिए जाते समय टिफनी ने लोगों का अभिवादन किया।

टिफनी ट्रम्प ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई।

टिफनी ट्रम्प ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई।

टिफनी डायना बेंच पर पति बोलोस का हाथ पकड़े नजर आईं।

टिफनी डायना बेंच पर पति बोलोस का हाथ पकड़े नजर आईं।

ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- ‘The Stunning Taj Mahal’

इससे पहले, शनिवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने आगरा (यूपी) में ताजमहल देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे।

जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- “The Stunning Taj Mahal”।

भारत घूमने आईं टिफनी ट्रम्प और उनके पति शनिवार को आगरा (UP) में थे। उन्होंने ताजमहल देखा और फोटो क्लिक कराए।

भारत घूमने आईं टिफनी ट्रम्प और उनके पति शनिवार को आगरा (UP) में थे। उन्होंने ताजमहल देखा और फोटो क्लिक कराए।

6 1780319886

—————— ये खबर भी पढ़ें…

ट्रंप की बेटी ने होटल से बनाया ताजमहल का VIDEO:सूर्यास्त के वक्त का नजारा रिकॉर्ड किया, पति के साथ रातभर आगरा में ठहरीं

19 1780319905

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने शनिवार को पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल देखा। नारंगी रंग की लॉन्ग ड्रेस और सनग्लासेस में टिफनी काफी खूबसूरत नजर आईं। ताज की बेमिसाल खूबसूरती और नक्काशी देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments