Homeटेक्नोलॉजीबंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना: पुलिस...

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना: पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता


  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee TMC Protest LIVE Photos Update; Abhishek Banerjee BJP Attack | Kolkata News

कोलकाता11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता के धरना स्थल पर पहुंचने से पहले रानी राशमोनी एवेन्यू पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। लेकिन कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। पहले वे कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर जाने वाली थीं, लेकिन बाद में धर्मतला के एक बस स्टॉप पर ही सभी TMC नेता पहुंचे।

यह धरना चुनाव के बाद बंगाल में हो रही हिंसा, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर किया जा रहा है। ममता के साथ धरना देने के लिए पहुंच गई हैं। उनके साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं।

प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया।

इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी।

हालांकि BJP नेता राहुल सिन्हा ने ममता के इरादे और वैधता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनों के लिए अनुमति देने का अधिकार पुलिस के पास होता है।

ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें…

comp 125 11 1780392498
comp 134 3 1780392569
comp 132 6 1780392689

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments