Last Updated:
मृतक मदनलाल सोलंकी की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की थी. पुलिस के अनुसार मदनलाल शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर परिवार के साथ मारपीट व विवाद करता था. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस
उज्जैन. जिले के तराना थाना क्षेत्र में खाल में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है. जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और बेटे ने मिलकर की थी. पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद और लगातार होने वाली मारपीट इस वारदात की मुख्य वजह रही.
मामला तराना के ग्राम कनासिया स्थित आमडी की खाल का है, जहां कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान देवास जिले के नायता पोलाय निवासी मदनलाल सोलंकी के रूप में हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की. जांच के दौरान जानकारी मिली कि मदनलाल शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में परिवार के साथ विवाद और मारपीट करता था.
दोनों ने कुबूल किया गुनाह
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी सौरम बाई और बेटे संजू सोलंकी से गहन पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तराना थाना प्रभारी रामनारायण भदौरिया के मुताबिक, लंबे समय से घरेलू प्रताड़ना और झगड़ों से परेशान होकर मां-बेटे ने मिलकर हत्या की योजना बनाई. दोनों ने पत्थर से सिर पर हमला कर मदनलाल की जान ले ली और घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को खाल में फेंक दिया. पुलिस मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी के बाद की जा रही जांच
वहीं, मृतक के कुछ परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे और इस हत्या में अन्य लोगों की भी संलिप्तता होने की आशंका जताई. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए अन्य लोगों की संलिप्तता के आरोपों को लेकर जांच जारी है. अब देखना होगा कि आगे की पड़ताल में और क्या तथ्य सामने आते हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



