HomeअपराधKerala Toddler Murder | Kerala Crime News: कलयुगी मां की क्रूरता से...

Kerala Toddler Murder | Kerala Crime News: कलयुगी मां की क्रूरता से कांपा केरल, प्रेमी संग मिल मासूम को दिए 51 जख्म, दादा-दादी खोले राज


Last Updated:

Kerala Toddler Murder: केरल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे की कथित तौर पर उसकी मां और उसके लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले हैं. दोनों हाथ टूटे हुए थे और सिर में गंभीर चोट बताई गई है. दादा-दादी के आरोपों के बाद पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे को कई हफ्तों तक लगातार प्रताड़ित किया गया. इस घटना ने पूरे केरल को हिला दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

केरल में डेढ़ साल के बच्चे की मौत ने सबको झकझोर दिया. (फोटो PTI)

Kerala Crime News: केरल से सामने आई एक घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली दर्दनाक तस्वीर बन गई है. डेढ़ साल का एक मासूम, जो ठीक से बोल भी नहीं पाता था, कथित तौर पर अपनी ही मां और उसके प्रेमी की बेरहमी का शिकार बन गया. पुलिस और डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोटों के इतने निशान मिले कि देखने वालों की रूह कांप गई. बताया जा रहा है कि बच्चे को कई दिनों तक लगातार प्रताड़ित किया गया. जब उसकी हालत बिगड़ी और खून की उल्टियां शुरू हुईं तब उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले ने पूरे केरल में गुस्सा और सदमे का माहौल पैदा कर दिया है. शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे और भी डराने वाली हैं. पुलिस का शक है कि बच्चा अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर की जिंदगी में ‘रुकावट’ बन रहा था. यही वजह है कि उसके साथ लगातार मारपीट की गई. इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है कि अपने ही बच्चे को इस तरह मौत के मुंह में धकेल दे.

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे के साथ इतनी लंबी अवधि तक अत्याचार कैसे होता रहा और आसपास के लोगों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी. अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. मोबाइल रिकॉर्ड, पड़ोसियों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.

इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरल में यह मामला अब सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली चेतावनी बन चुका है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments