Homeटेक्नोलॉजीमहिला ने डेरामुखी के ड्राइवर की ऑडियो जारी की: बोली- डेरे...

महिला ने डेरामुखी के ड्राइवर की ऑडियो जारी की: बोली- डेरे में औरतों पर रोज नई सब्जी की सीख दी जाती; चंडीगढ़ पुलिस बोली- ये मामला पंजाब का – Ludhiana News


महिला ने कहा कि ड्राइवर ने उसे शादी का झांसा दिया था।

बठिंडा के मशहूर डेरे के प्रमुख के ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने नए खुलासे किए हैं। महिला का दावा है कि ड्राइवर लड़कियों का शौकीन है। डेरे में रहने वाली माइयों (महिलाओं) पर उसकी गंदी नजर रहती है। वह सोशल मीडिया के जरिए भी लड़कियों को फंसाता

.

महिला का दावा है कि डेरे के अंदर रहने वाली महिलाओं का शोषण होता है। कोई शिकायत करता है तो उन्हें रोज अलग-अलग सब्जी खाने की सीख दी जाती है। महिला ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिसमें आरोपी ड्राइवर संबंध बनाने को लेकर कहता है कि यह तो होता रहता है, इसमें कौन सी बड़ी बात है।

वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला पंजाब का है। इस वजह से कार्रवाई भी वहीं होगी, इस बारे में महिला को भी बताया जा चुका है।

चारपाई पर सोए ड्राइवर का महिला ने बनाया वीडियो।

ड्राइवर की असलियत कैसे सामने लाई महिला, पढ़िए:-

  • ड्राइवर की लत का पता चलना: महिला का कहना है कि जब उसे पता चला कि डेरा प्रमुख का मुख्य ड्राइवर लड़कियों का बेहद शौकीन है और वह सोशल मीडिया पर नई-नई लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। उसे पकड़ने के लिए उसने ट्रैप लगाया।
  • फेसबुक पर 3 फर्जी प्रोफाइल बनाई: महिला का कहना है कि ड्राइवर की इस हरकत को रंगे हाथों पकड़ने और उसकी असलियत दुनिया के सामने लाने के लिए उसने खुद सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी (फेक) आईडी और प्रोफाइल बनाईं। महिला ने इन फेक आईडी के ज़रिए आरोपी ड्राइवर को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे ड्राइवर ने लड़कियों की प्रोफाइल देखते ही बिना कोई समय गंवाए तुरंत स्वीकार (एक्सेप्ट) कर लिया। .
  • पहली फेक आईडी का ट्रैप: महिला ने बताया कि आरोपी ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही चैटिंग शुरू कर दी। महज एक-दो दिन की बातचीत के बाद ही वह उसे सचमुच की लड़की समझ बैठा और अकेले में मिलने के लिए बुलाने लगा। महिला लड़की बनकर उसे कहती रही कि मिलने नहीं आ सकती। जिस पर वो उसे मिलने की जिद करता रहा।
  • दूसरी फेक आईडी से दोबारा टेस्ट: ड्राइवर के चरित्र को पूरी तरह पुख्ता करने के लिए महिला ने पहली आईडी से बात बंद कर दी और दूसरी फेक आईडी से उसे मैसेज किया। महिला का कहना है कि ड्राइवर इस बार भी जाल में फंस गया और उसे भी नई लड़की समझकर मिलने के लिए बुलाने लगा।
  • तीसरी फेक आईडी से जाल पूरा होना: महिला का कहना है कि उसने इसके बाद तीसरी फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया। आरोपी इस तीसरी आईडी को भी एक नई लड़की समझ बैठा और लगातार मिलने का दबाव बनाने लगा। इस तरह महिला ने एक के बाद एक कुल 3 फेक आईडी से उसकी लत के पुख्ता सबूत जुटा लिए।
  • असली पहचान बताकर झटका दिया: महिला ने बताया कि जब तीनों बार के ठोस सबूत हाथ लग गए, तो महिला ने चैटिंग के दौरान ही उसे बताया कि जिससे वह नई लड़की समझकर बात कर रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि वही महिला है जिससे वह शादी करने का वादा कर रहा है.
  • आरोपी की चालाकी: महिला का कहना है कि पोल खुलते ही आरोपी ड्राइवर के होश उड़ गए और कोई बहाना न मिलने पर अपनी झेंप मिटाने के लिए चालाकी से कहने लगा कि “मुझे तो पहले से ही पता था कि यह तुम ही हो, मैं तो बस ऐसे ही देख रहा था”.
महिला ने ड्राइवर का रूम में शराब पीते का बनाया वीडियो।

महिला ने ड्राइवर का रूम में शराब पीते का बनाया वीडियो।

ऑडियो रिकार्डिंग में क्या क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए…

  • महिला शादी का दबाव बना रही: महिला का कहना है कि उसके पास आरोपी की बातचीत का पूरा रिकार्ड है। रिकार्डिंग में महिला डेरा मुखी के ड्राइवर पर शादी करने का दबाव बना रही है जबकि वो बात टालने की कोशिश कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी छह साल तक उसे पत्नी की तरह यूज करता रहा। ऑडियो में भी महिला उसे यही कह रही है कि छह साल तूने जो संबंध बनाए हैं उनका क्या है। वह कह रही है कि मुझे शादी करनी होगी।
  • चंडीगढ़ बेडरूम का जिक्र: महिला कहती है कि आरोपी ड्राइवर जब भी चंडीगढ़ आता था, तो सीधे उसके घर आता था और उसके बेडरूम में उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहता था। छह साल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर उसे लगातार शादी करने का झूठा दिलासा देकर बार-बार अमृतसर बुलाता रहा और लंबे समय से उसे केवल घुमाता रहा है।
  • चंडीगढ़ आने की जिद: महिला ऑडियो में साफ कह रही है कि वह अब बात करने के लिए अमृतसर नहीं आएगी। आरोपी ड्राइवर को खुद चंडीगढ़ आना पड़ेगा क्योंकि उसने महिला के साथ सब कुछ चंडीगढ़ में ही किया है। महिला की बातें सुनकर आरोपी ड्राइवर ने बेहद बेपरवाह और हैरान करने वाले लहजे में जवाब दिया कि, “जो कुछ भी तेरे साथ किया है, ऐसा तो पूरी दुनिया में होता रहता है, इसमें कौन सी बड़ी बात है!”
  • बैठकर बात करने का बहाना: जब महिला ने इस पूरी करतूत को अपने रिश्तेदारों को बताने और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ड्राइवर बात टालने के लिए केवल यही कहता रहा कि, “ठीक है, बैठकर बात करेंगे, तुम बस एक बार अमृतसर आ जाओ”। आरोपी ड्राइवर की ऐसी बेशर्मी और गैर-जिम्मेदाराना बातें सुनकर महिला फोन पर ही पूरी तरह तिलमिला गई और उसने आरोपी को जमकर लताड़ा और उसकी क्लास लगाई।
k89hw7 1780589315

महिला का दावा- डेरे में रहने वाली औरतों शोषण हो रहा

  • महिलाओं का शोषण: महिला का सबसे संगीन आरोप है कि डेरे के भीतर सेवा में लीन रहने वाली बड़ी उम्र की महिलाओं (माइयों) के साथ वहां के सेवादार और रसूखदार लोग गलत काम करते हैं। डेरे में काम करने वाले पुरुषों और नौजवानों को बाहरी समाज के सामने दिखाने के लिए ‘ब्रह्मचारी’ बनाकर रखा जाता है, ताकि डेरे की पवित्रता का ढोंग बना रहे।
  • शादी की बात करने पर गुमराह करना: महिला का आरोप है कि जब भी ये तथाकथित ब्रह्मचारी सेवादार कभी अपनी प्राकृतिक इच्छाओं या भविष्य को देखते हुए शादी करने की इच्छा जताते थे, तो डेरे के वरिष्ठ लोग और संचालक उन्हें शादी न करने के लिए भड़काते थे।
  • सब्जी बदलने की घिनौनी सीख: महिला का कहना है कि शादी की बात उठाने पर डेरे के वरिष्ठ लोग ब्रह्मचारियों को बेहद अनैतिक तर्क देते हुए कहते थे कि अगर शादी करोगे तो केवल एक ही महिला से बंधकर रह जाओगे। यहां डेरे में खुले जीवन के मजे लो। रोज एक ही सब्जी खाने के बजाय हर दिन अलग-अलग सब्जी खाओ (यानी हर दिन अलग महिला के साथ संबंध बनाओ)”।
  • बिजली वाले सेवादार की अश्लील हरकत: महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए खुलासा किया कि एक बार डेरे के बिजली का काम देखने वाले एक ब्रह्मचारी सेवादार ने उनके साथ भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी। महिला का कहना है कि सेवादार की इस ओछी हरकत पर वो चुप नहीं रही, बल्कि उसने मौके पर ही उसे पकड़कर डेरे में भारी हंगामा खड़ा कर दिया और जब सीधे थाने में पुलिस शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तब उस सेवादार ने पैर पकड़कर माफी मांगी थी।
  • आवाज उठाने पर ट्रांसफर की सजा: महिला का आरोप है कि जब उसने डेरे के भीतर हो रहे इन तमाम गलत कामों और महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई, तो डेरे के प्रबंधन ने उसे चुप कराने के लिए बठिंडा से हटाकर पंजाब के जगराओं स्थित डेरे की दूसरी शाखा में भेज दिया।
  • जगराओं डेरे में भी बदसलूकी: बठिंडा से जगराओं भेजे जाने के बाद भी हालात नहीं बदले। वहां भी डेरे के एक व्यक्ति ने महिला के साथ बेहद बेहूदा और आपत्तिजनक हरकत करने का दुस्साहस किया, लेकिन महिला ने वहां भी उसे कड़ा जवाब दिया और सबक सिखाकर वापस बठिंडा लौट आईं।

अधिकार क्षेत्र के फेर में उलझा इंसाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 56 की पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। शिकायत की जांच करने पर पता चला कि यह मामला चंडीगढ़ का नहीं है बल्कि पंजाब का है। उनका कहना है कि इस संबंध में शिकायतकर्ता महिला को बता दिया है।

———– इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

महिला बोली- पंजाब के डेरामुखी के ड्राइवर ने रेप किया:चंडीगढ़ में शराब पीकर संबंध बनाता

ezgifcom censor1780495769 1780582951

पंजाब के एक बेहद रसूखदार डेरे के डेरामुखी के ड्राइवर ने लाचार व विधवा औरत के साथ हमदर्दी दिखाकर रेप कर दिया। महिला का आरोप है कि बेटे व पति की मौत के बाद वह अकेली थी। डेरामुखी के ड्राइवर ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments