Homeटेक्नोलॉजीकॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 12 PHOTOS: कॉकरोच वाला...

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 12 PHOTOS: कॉकरोच वाला मास्क पहनकर पहुंचे आंदोलनकारी, हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर


  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest At Jantar Mantar Over NEET Paper Leak, Demands Dharmendra Pradhan’s Resignation

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ लोग फूल लेकर, तो कुछ कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए। कुछ हाथ में अंबेडकर की तस्वीर, संविधान के पोस्टर लेकर पहुंचे।

यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे धरनास्थल पहुंचे।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 11 तस्वीरें…

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए।

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए।

एयरपोर्ट से दीपके CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। हाथ अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी थी।

एयरपोर्ट से दीपके CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए। हाथ अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी थी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह से युवा पहुंचने लगे थे। इनके हाथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पोस्टर थे। इन पर लिखा था- बेटा, तुमसे न हो पाएगा।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह से युवा पहुंचने लगे थे। इनके हाथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पोस्टर थे। इन पर लिखा था- बेटा, तुमसे न हो पाएगा।

कुछ लोग NEET पेपर लीक और सरकारी एग्जाम में धांधली के पोस्टर लिए थे। इनका कहना था कि ऐसे प्रदर्शनों से सरकार सुनेगी।

कुछ लोग NEET पेपर लीक और सरकारी एग्जाम में धांधली के पोस्टर लिए थे। इनका कहना था कि ऐसे प्रदर्शनों से सरकार सुनेगी।

प्रदर्शनकारी कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए।

प्रदर्शनकारी कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए।

प्रदर्शनकारी 'मैं हूं कॉकरोच' लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे।

प्रदर्शनकारी ‘मैं हूं कॉकरोच’ लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे।

अभिजीत दीपके 10 बजे जंतर-मंतर पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की। एक बुजुर्ग से बातचीत करते।

अभिजीत दीपके 10 बजे जंतर-मंतर पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की। एक बुजुर्ग से बातचीत करते।

धरनास्थल पर दीपके ने 20 मिनट तक स्पीच दी। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए गए।

धरनास्थल पर दीपके ने 20 मिनट तक स्पीच दी। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए गए।

अभिजीत दीपके भीड़ के बीच प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे।

अभिजीत दीपके भीड़ के बीच प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने नीट एंड क्लीन एग्जाम कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने नीट एंड क्लीन एग्जाम कराने की मांग की।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें पुलिस ने घेर लिया।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें पुलिस ने घेर लिया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोग बुके (गुलदस्ता) लेकर पहुंचे।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोग बुके (गुलदस्ता) लेकर पहुंचे।

—————————

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे; युवक हिट लेकर पहुंचा, आंदोलनकारियों ने हटाया

comp 13 31780730104 1780731225

NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।

हजारों प्रदर्शनकारी इसमें शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए।

इस बीच एक शख्स CJP के विरोध में हिट (कॉकरोच मारने वाला) लेकर आया। उसे बाहर कर दिया गया। उधर प्रदर्शन वाली जगह पर नेटवर्क की समस्या है।

यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments