Homeटेक्नोलॉजीनीट की तैयारी कर रही छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से गिरी: आधा...

नीट की तैयारी कर रही छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से गिरी: आधा घंटे तक पटरी पर तड़पती रही, किसी ने मदद नहीं की, लोको पायलट भी देखता रहा – Guna News




गुना शहर के बजरंगगढ़ ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। युवती सीधे पटरियों पर खड़े एक रेलवे इंजन के सामने गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस घटना ने जहां एक ओर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर किया है। गंभीर रूप से घायल युवती काफी देर तक पटरी पर तड़पती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग और राहगीर मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। देखिए घटना के सीसीटीवी फुटेज लोको पायलट भी नीचे नहीं उतरा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक पर एक रेलवे इंजन खड़ा था और पास की दूसरी पटरी पर भी एक अन्य इंजन मौजूद था। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोको पायलट ने युवती को लहूलुहान हालत में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान वहां से कई राहगीर भी गुजरे, लेकिन किसी ने भी युवती को उठाने या अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। बुजुर्ग की इंसानियत ने बचाई जान हादसे के करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर तड़पती हुई युवती पर पड़ी। उन्होंने आगे बढ़कर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वह उठ नहीं सकी। इसके बाद बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाई और आसपास के लोगों को चिल्लाकर आवाज लगाई। बुजुर्ग के बुलाने पर जुटे लोगों ने तुरंत एक ऑटो की व्यवस्था की और युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल युवती आरोन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की बेटी है। वह लंबे समय से नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों और दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 5-6 दिनों से अपनी कोचिंग क्लास भी नहीं जा रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया या उसके साथ क्या हुआ, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सदमे में होने के कारण परिजनों ने भी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीआई बोले- मामला संदिग्ध, जांच जारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक आरक्षक की बेटी ओवरब्रिज के पास घायल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती खुद ओवरब्रिज से कूदी है या किसी अन्य हादसे का शिकार होकर नीचे गिरी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। ………………… यह खबर भी पढ़ें ‘सॉरी मम्मी-पापा, दोबारा पेपर देने की हिम्मत नहीं’:NEET पेपर लीक से टूटी मऊगंज की छात्रा ने खुदकुशी की मम्मी-पापा आपको भरोसा था कि आपकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। यह दर्द था National Eligibility cum Entrance Test (NEET) 2026 की तैयारी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी का। आकांक्षा ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगा ली। अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments