Homeट्रैवल₹250 में जंगल का रोमांच! बिहार में AC बस से सफर करते...

₹250 में जंगल का रोमांच! बिहार में AC बस से सफर करते हुए देखें शेर-चीते- हाथी


Last Updated:

Bihar Rajgir Zoo Safari: बिहार में राजगीर जू सफारी में दो तरह के टिकट लगते हैं, जिसमें जंगल सफारी और दूसरा नेचर सफारी है. दोनों के अलग-अलग टिकट लेने होते हैं. नेचर सफारी में आपको ग्लास ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज पर ले जाया जाता है. आइये जानते हैं इस सफारी के बारे में

इस गर्मी की छुट्टी में अपने बच्चों और परिवार के साथ राजगीर घूमना चाह रहे हैं तो राजगीर के इस जगह पर जाना न भूलें. वैसे तो राजगीर में घूमने के लिए दर्जनों जगह हैं, लेकिन जंगल सफारी आपके यात्रा को रोमांचित कर देगा. जंगल सफारी की यात्रा में कई तरह के जंगली जानवरों का दीदार होगा, जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, जंगल का राजा शेर, चिता, हिरण, भालू, बंदर और बाघ समेत अन्य जीव-जंतु हैं.

HYP 5851028 img20260605124009 01 watermark 08062026 092501 3

जंगल सफारी के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट ले सकते हैं. इसके लिए 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे. 250 रुपए में राजगीर जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं. इसमें आपको जानवरों के म्यूजियम के अलावा 15 मिनट का जंगल शो दिखाया जाता है. उसके बाद सफारी के लिए जंगल में ले जाया जाता है. लगभग 1 घंटे के जंगल सफारी आपका यात्रा रोमांचित कर देगा.

HYP 5851028 img20260605112737 01 watermark 08062026 092550 4

जंगल सफारी के लिए एसी बस की व्यवस्था है. जो पूरी तरह से जंगलों में चलने के लिए सुरक्षित है. बस में बैठकर आप पूरे जंगल का दीदार कर सकते हैं. सबसे पहले आपको हिरण सफारी में ले जाया जाता है. जहां पर 200 से अधिक हिरण और बंदर देख सकते हैं. हिरण सफारी में हिरण और बंदर उछल कूद करते और नाचते दिख जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5851028 img20260605115806 01 watermark 08062026 092634 5

हिरण सफारी के बाद भालू सफारी के लिए ले जाया जाता है. जहां आपको बांस के झाड़ियों में भालू आराम करते दिख जाएगा. इसके बाद चिता सफारी के लिए ले जाया जाता है. जहां बड़े-बड़े वृक्षों पर चीते बैठे नजर आ सकते हैं. इसके बाद बाघ सफारी पर जाते हैं, जिसमें दो बाघ देखने को मिल जाएंगे. बाघ ज्यादातर पानी में रहना पसंद करते हैं और इस सफारी में जगह-जगह पर बने नाद में बाघ बैठे नजर मिल जाएंगे.

HYP 5851028 img20260605120633 01 watermark 08062026 092728 6

अंत में आपको शेर सफारी के लिए ले जाया जाता है. जहां तीन शेर पेड़ के नीचे छांव में आराम करते दिख जाएंगे. लगभग 7 किलोमीटर के सफारी के बाद जू सफारी खत्म हो जाता है. इसके अलावा आप राष्ट्रीय पक्षी मोर और कई तरह के पक्षियां जिसमें मकाऊ को देख सकते हैं. इसके लिए अलग बाड़ी बना हुआ है. साथी बच्चों का मनोरंजन के लिए पार्क भी बना हुआ है. जहां इसी टिकट पर बच्चे इसका आनंद ले सकते हैं.

HYP 5851028 img20260605125116 01 watermark 08062026 092820 7

राजगीर जू सफारी में दो तरह के टिकट लगते हैं, जिसमें जंगल सफारी और दूसरा नेचर सफारी है. दोनों के अलग-अलग टिकट लेने होते हैं. नेचर सफारी में आपको ग्लास ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज पर ले जाया जाता है. लगभग 3-4 घंटे के सफर के बाद राजगीर जू सफारी खत्म हो जाता है. यह पूरी यात्रा आपको और आपके बच्चों को रोमांचित कर देगा और काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments