- Hindi News
- Local
- Bihar
- Khan Sir Coaching Firing Case LIVE Update; Patna KGS Gaurds Vs Gyan Bindu | Raushan Anand
पटना4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। छात्र कोचिंग से कारगिल चौक जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने सभी को वहीं रोक लिया है। आगे जाने की परमिशन नहीं दी गई है।
छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी की। खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लिए नजर आए। इनमें लिखा था- ‘झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो’, ‘मैं निर्दोष हूं’।
रौशन आनंद की जमानत पर कल यानी मंगलवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान खान के वकील ने बेल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले से इनका आपराधिक इतिहास है।
इधर, फायरिंग मामले में खान सर ने भी पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कल यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। गोली चलाने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी आज अप्लाई किया गया है।
कोर्ट में गार्ड्स की जमानत को लेकर ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से विरोध किया गया। ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से कहा गया है कि इरादतन गोली चलवाई गई थी। भीड़ हटाने के लिए फायरिंग नहीं हुई थी।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों गार्ड्स की केस डायरी और क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी। दोनों की जमानत पर अब 10 जून को सुनवाई होगी।
पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान पर उनके ऊपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस की FIR में बताया गया है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था- तुम गोली चलाओ बाकी मैं देख लूंगा।
दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।
छात्रों के कैंडल मार्च की तस्वीरें…

ज्ञान बिंदु कोचिंग के बाहर जुटे छात्र।

रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी करते छात्र।

छात्रों ने पोस्टर में रौशन आनंद को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग की।
चाचा बोले- खान को सजा मिलनी चाहिए
खान सर के दूसरे चाचा इमरान ने भी कहा ‘खान सर शिक्षक नहीं माफिया है, जो बच्चे उनके यूट्यूब पर क्लास कर रहे हैं, वो उनको धोखा दे रहे हैं। वो जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। गंदे नेचर के हैं और अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते।
वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं। उन्हें पैसे का घमंड है, वो नटवर लाल हैं। अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताता है। वही फायरिंग कराया होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।’

पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं
खान सर पर FIR होने के बाद 4 मई यानी शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।

खान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों ने समर्थन में नारेबाजी की थी।
पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई
हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।
गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।

बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी
इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है।
खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है।
खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी।

रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों के कैंडल मार्च से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:31 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
छात्र बोले- 12 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा
ज्ञान बिंदु के छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने 12 घंटे का मुहूर्त मांगा है, इसीलिए हम उन्हें यह समय देते हुए आज कारगिल चौक तक कैंडल मार्च नहीं निकालेंगे। लेकिन अगर 12 घंट में कार्रवाई नहीं होती है तो फिर 1 लाख की संख्या में छात्र सड़क पर उतरेंगे।
01:20 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
छात्र बोले- रौशल सर को फंसाया गया है
फायरिंग किसने की, लेकिन गिरफ्तार कौन हुआ रौशन आनंद सर। अगर कल रौशन सर को नहीं छोड़ा जाता है तो हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे। वो बेकसूर हैं, उनको फंसाया जा रहा है।
01:09 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
छात्र रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं
छात्र ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उनके समर्थन में नारेबाजी हो रही है। छात्र खान सर की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
12:58 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
कैंडल मार्च का अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि
खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद गहराता जा रहा है। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। ज्ञान बिंदु कोचिंग में सभी छात्र इकट्ठा हुए हैं। यहां से कारगिल चौक तक ये मार्च निकाला जाएगा।
12:56 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
रौशन आनंद के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे छात्र
छात्र ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे हैं। पोस्टर पर लिखा है- हम सबका भविष्य झूठे केस में बर्बाद हो रहा है।
12:53 PM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
छात्र कारगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाल रहे हैं
पटना में छात्र ज्ञान बिंदु कोचिंग से कारगिल चौक तक कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी तैनात है।




